Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। फैंस भी इस शो में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। आज रात सलमान खान वीकेंड का वार को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान घर में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अशनीर ग्रोवर बिग बॉस 18 में एंट्री लेते हुए नजर आए हैं। स्टेज पर सलमान खान के साथ उन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अशनीर बिग बॉस के तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं यह अशनीर ग्रोवर?
भारत-पे के रह चुके पूर्व सह-संस्थापक
अशनीर ग्रोवर भारतीय व्यवसायी के दिग्गजों में शामिल बड़ा नाम है, जो फिनटेक कंपनी भारत-पे के पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। वैसे तो दिल्ली के अशनीर को कम लोग ही जानते थे लेकिन रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में आने के बाद से वह काफी पॉपुलर हो गए। हालांकि पॉपुलैरिटी के साथ उनका नाम विवादों में भी खूब आया। एक बयान उन्होंने सलमान खान के लिए भी दिया था जिसके खिलाफ भाईजान ने अब उनकी क्लास लगाई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वीकेंड के वार से पहले सेफ हुआ नॉमिनेट कंटेस्टेंट, रजत ने बदली टाइमलाइन
सलमान खान के सामने बंद हुई बोलती
बता दें कि आज रात वीकेंड का वार में अशनीर ग्रोवर एंट्री लेंगे। इस दौरान सलमान खान उनके दोगलेपन पर सवाल उठाएंगे। फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सलमान, अशनीर से कहते हैं, ‘आपने मेरे बारे में कहा है कि आपने मुझे इतने में साइन कर लिया, उतने में साइन कर लिया? सब फिगर्स आपने गलत दिए, यह दोगलापन क्या है?’
सलमान के इस सवाल का जवाब देते हुए अशनीर कहते हैं, ‘आपको जब हमने ब्रैंड एंबेसडर बनाया था, वो हमारा सबसे स्मार्ट फैसला था।’ इस पर सलमान ने कहा कि अभी जो आपकी टोन है, यह टोन उस वक्त नहीं थी। उस वक्त आपका एटीट्यूड ही बिल्कुल अलग था।’ यह सुनकर अशनीर ग्रोवर की बोलती बंद हो जाती है।
क्या वाइल्ड कार्ड बनकर आए अशनीर?
बता दें कि अशनीर ग्रोवर को बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में शामिल हो रहे हैं। हालांकि उनकी एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का सेगमेंट ‘हाय दइया विद रवि भइया’ आया तो फैंस परेशान हो गए कि शायद वीकेंड का वार नहीं होगा लेकिन ऐसा नहीं है। सलमान खान आज रात घरवालों से मुखातिब होंगे। शो में गेस्ट बनकर विक्रांत मैसी और डॉली चायवाला भी आएंगे।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
6 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
7 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
8 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
8 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
9 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
10 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines