Ashneer Grover Viral Video: बिग बॉस 18 में आज रात वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। शो में भारत पे के को-फाउंडर और शार्क टैंक के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर नजर आने वाले हैं। उनकी एंट्री से कयास लगाया जा रहा है कि वो शायद बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में हिस्सा ले रहे हैं। खैर यह एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन बिग बॉस 18 में आते ही होस्ट सलमान खान ने उनकी क्लास जरूर लगा दी है। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया जिसमें सलमान ने अशनीर की ‘टोन’ पर सवाल उठाया है। जाहिर है कि एक वक्त था, जब अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान की काफी आलोचना की थी। इससे जुड़ा एक वीडियो अब सामने आया है।
क्या कहा था अशनीर ग्रोवर ने
शार्क टैंक के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर बिग बॉस 18 में आते ही चर्चा में आ गए हैं। इसी बीच उनका वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को ट्रोल किया था। वीडियो में अशनीर, सलमान खान को ब्रांड एम्बेसडर लेने पर बात कर रहे हैं। वह कहते हैं, ‘सलमान खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए उनकी टीम को अप्रोच किया तो उन्होंने कहा कि 7.50 करोड़ रुपये लगेंगे।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वीकेंड के वार से पहले सेफ हुआ नॉमिनेट कंटेस्टेंट, रजत ने बदली टाइमलाइन
अशीनर ग्रोवर कहते हैं, ‘फिर मैंने कैलकुलेशन की और सोचा कि 100 करोड़ पड़े हैं। 7.50 करोड़ इसको दूंगा। एक या दो करोड़ की ऐड बनेगी और फिर ऐड को चलाना भी तो है। फिर मैंने सोचा कि मांडवली कर लो ना.. मैंने सलमान को बोला कि कम कर दे भाई। फिर वो 4.50 करोड़ पर मान गया।’
सलमान खान ने निकाली हेकड़ी
अशनीर ग्रोवर के उसी बयान पर अब सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई है। बिग बॉस 18 वीकेंड का वार पर जब अशनीर पहुंचे तो सलमान खान ने उनकी टोन पर सवाल उठाया। एक्टर ने कहा, ‘आपको मेरे बारे में कुछ कहते हुए सुना गया है कि हमने तो इसको इतने में साइन कर लिया, उतने में साइन कर लिया। सारे आंकड़े भी आपने गलत दे दिए। फिर ये दोगलापन क्या है?’
सलमान खान के इस सवाल पर अशनीर ग्रोवर सफाई देते हुए कहते हैं, ‘आपको जब हमने ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर साइन किया था, मुझे लगता है कि वो हमारा सबसे स्मार्ट मूव था।’ इस पर सलमान उनसे कहते हैं कि इस वक्त आपके बात करने का जो लहजा है, वो आपकी उस वीडियो में नहीं था जो उन्होंने देखी थी। बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अशनीर ग्रोवर को ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines