Bigg Boss 18 Voting Trends: बिग बॉस 18 अब काफी दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है। जिन घरवालों के बीच कभी मजबूत दोस्ती हुआ करती थी, उनके समीकरण अब बदलने लगे हैं। अपने फायदे के लिए घरवाले नए समीकरण बनाने की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं, जो पहले दिन से साथ बने हुए हैं। जैसे ईशा, अविनाश और विवियन की दोस्ती। खैर इस बीच 7 कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। दर्शकों ने किसे वोट्स देकर सबसे आगे रखा है, यह वोटिंग ट्रेंड्स में सामने आ गया है। आइए जानते हैं…
इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट
इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और सारा अरफीन खान शामिल हैं। वहीं तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री को खुद बिग बॉस ने बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है।
वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे आगे कौन
पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने साफतौर पर कह दिया था कि इस हफ्ते घर के अंदर डबल इविक्शन होगा। वोटिंग ट्रेंड्स की बात करें तो फैन पेज ‘द खबरी तक’ के मुताबिक, सबसे आगे विवियन डीसेना चल रहे हैं। दर्शकों ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स देकर नंबर वन पर रखा है। उनके बाद करणवीर मेहरा दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: दोस्तों के दम पर नॉमिनेशन से बच रहे ये 5 कंटेस्टेंट, नॉमिनेट हुए तो बाहर
वोटिंग ट्रेंड्स में तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा बने हुए हैं, जबकि चौथे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन और पांचवें नंबर पर कशिश कपूरी ने अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में छठे नंबर पर तजिंदर बग्गा और सबसे आखिरी सातवें नंबर पर सारा अरफीन खान हैं। वैसे तो यह वोटिंग ट्रेंड्स आगे-पीछे हो सकते हैं लेकिन जिन दो कंटेस्टेंट्स को सबसे कम वोट मिल रहे हैं, उनमें तजिंदर और सारा हैं।
कौन हो सकता है घर से बेघर
कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए जिन 2 कंटेस्टेंट पर इविक्शन की तलवार लटक रही है, उनमें तजिंदर पाल सिंह बग्गा और सारा अरफीन खान शामिल हैं। इन दोनों में से कोई एक इस हफ्ते घर से बेघर हो सकता है। चूंकि इस बार डबल इविक्शन है तो तीनों वाइल्ड कार्ड एडिन, यामिनी और अदिति में से जिसके कनेक्शन घरवालों के साथ सबसे कम होंगे उसका इस हफ्ते एलिमिनेट होना तय है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines