Bigg Boss 18 Voting Trends: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ घरवाले हिंसा पर उतारू हो रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग समीकरण बदलकर गेम में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। 9वां हफ्ता किसके लिए बुरी खबर लेकर आएगा यह तो आने वाले वीकेंड का वार में पता चल जाएगा लेकिन इससे पहले ही लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आ गया है। इस बार काफी चौंकाने वाले आंकड़े देखने को मिले हैं। दरअसल, जिस कंटेस्टेंट से फैंस को उम्मीद थी वह लिस्ट में नीचे की ओर खिसक गया है। यह कंटेस्टेंट कौन है, ये जानने से पहले आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट है…
कौन कौन है नॉमिनेट
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 6 सदस्य नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, दिग्विजय सिंह राठी, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार नॉमिनेशन टाइम गॉड ईशा सिंह के कार्यकाल में हुआ था। ईशा ने साफतौर पर बायस्ड होना स्वीकार किया और अपने ग्रुप के किसी भी सदस्य को नॉमिनेट होने नहीं दिया।
वोटिंग ट्रेंड में उलटफेर
उधर, नॉमिनेशन से पहले लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है। फैन पेज Bigg Boss 24×7 ने 9वें हफ्ते की वोटिंग ट्रेंड लिस्ट जारी की है, जिसमें चौंकाने वाला आंकड़ा देखने को मिला है। अभी तक कशिश कपूर और सारा अरफीन खान लिस्ट में सबसे नीचे थीं और उन्हें सबसे कम वोट मिल रहे थे। अब उन्हें शिल्पा शिरोडकर ने ज्वाइन कर लिया है। मतलब ये कि वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट में सबसे ऊपर करणवीर मेहरा हैं। दूसरे नंबर पर दिग्विजय और तीसरे नंबर पर चुम दरांग हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में नियमों का ‘खेला’, 5 बार हिंसा लेकिन एक्शन कोई नहीं!
शिल्पा लिस्ट में नीचे खिसकीं
शिल्पा शिरोडकर लिस्ट में नीचे की तरफ खिसक गई हैं। उन्हें चौथे नंबर पर जगह मिली है, जो बहुत ही चौंकाने वाला है। ऐसे में 3 कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सबसे ज्यादा चांस सारा, कशिश और शिल्पा के हो सकते हैं। हालांकि इनमें से कौन बेघर होगा इसका खुलासा तो बिग बॉस 18 वीकेंड का वार पर ही होगा।
क्या होगा डबल एलिमिनेशन
उधर, आने वाले एपिसोड में एक टास्क के दौरान दिग्विजय की अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के साथ फाइट हो गई है। इस झगड़े के दौरान अविनाश हिंसा पर उतर आए और उन्होंने गुस्से में दिग्विजय का कॉलर पकड़ लिया है। वहीं रजत दलाल भी दिग्विजय को मारने के लिए उनकी तरफ दौड़े। अगर इस हिंसा पर बिग बॉस एक्शन लेते हैं तो इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
8 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
10 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
10 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
13 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines