Bigg Boss 18 Voting Trends: बिग बॉस 18 जल्द ही अपने फिनाले वीक में पहुंचने वाला है। नए साल के मौके पर 13वें हफ्ते में घरवालों को मौका मिलने वाला है अपने परिवार से मिलने का। इसके अलावा घरवालों पर नॉमिनेशन का खतरा भी मंडरा रहा है। जाहिर है कि बिग बॉस 18 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड्स आ गए हैं, जिनमें चौंकाने वाला हेरफेर दिखा है। शायद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है। आइए देखते हैं कि वोटिंग ट्रेंड्स में किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं।
7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं उनमें विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह, चाहत पांडे, कशिश कपूर और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है। चुम दरांग ने टाइम गॉड रहते हुए अपनी पावर का इस्तेमाल किया और शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा को सेफ कर लिया। हालांकि वह अपनी अजीज दोस्त श्रुतिका अर्जुन को नॉमिनेट होने से नहीं बचा सकीं।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 का प्रोमो रिलीज, ये सेलिब्रिटीज लगाएंगे कुकिंग का तड़का
वोटिंग ट्रेंड्स में चौंकाने वाला हेरफेर
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को लेकर वोटिंग ट्रेंड्स सामने आ गए हैं, जिनमें चौंकाने वाला हेरफेर देखने को मिला है। जिस नॉमिनेट कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं वह रजत दलाल हैं। रजत दलाल लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना हैं, जो विनर बनने के दावेदार हैं। तीसरे नंबर पर जिस कंटेस्टेंट का नाम है, वह फैंस के लिए सरप्राइजिंग हो सकता है क्योंकि तीसरे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन हैं।
बॉटम 2 के नाम चौंका देंगे
वोटिंग ट्रेंड्स में चौथे नंबर पर चाहत पांडे, पांचवें नंबर पर कशिश कपूर का नाम है। बॉटम 2 में जो नाम आए हैं वह काफी शॉकिंग हैं क्योंकि इसमें एक नाम विनर का दावेदार का है। छठे नंबर पर अविनाश मिश्रा का नाम है, जबकि आखिरी में सातवें नंबर पर ईशा सिंह का नाम है।
रजत दलाल को मिल रहा काफी सपोर्ट
बिग बॉस की आधिकारिक वोटिंग वेबसाइट के अनुसार, फैंस रजत दलाल को सबसे ज्यादा प्यार दे रहे हैं। इसलिए वह वोटिंग ट्रेंड्स में टॉप पर चल रहे हैं। जाहिर है कि काफी लोग हैं जो चाहते हैं कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी रजत दलाल की जीतें। इससे पहले घर से बेघर हुए सदस्य एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और सारा अरफीन खान ने भी रजत दलाल को सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि उनके हिसाब से रजत को शो का विनर बनना चाहिए। खैर किस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना पूरा होगा यह तो फिनाले पर ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines