Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अब कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। ये रियलिटी शो जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है, लोगों की दिलचस्पी शो में बढ़ती जा रही है। अब इस हफ्ते का अंत होने वाला है तो लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार कौन शो से बाहर होगा। सलमान खान (Salman Khan) इस हफ्ते जब वीकेंड का वार करेंगे तो वो किसके एलिमिनेशन की खबर सुनाएंगे? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है। ऐसे में अब वोटिंग ट्रेंड सामने आ गया है।
क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड से एलिमिनेशन को लेकर हुआ खुलासा
जब से वोटिंग शुरू हुई है लोगों के फैसले में फेरबदल नजर आ रहा है। कभी विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को ज्यादा वोट्स आ रहे हैं तो कभी दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee) वोट्स बटोरने में बाजी मार रहे हैं। वहीं, अब फाइनल यानी क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड रिवील हो गया है। इसके हिसाब से कौन सबसे आगे है और बॉटम 2 में हैं वो रिवील हो गया है। तो चलिए पहले जानते हैं कि जनता ने इस हफ्ते किसे सबसे ज्यादा प्यार दिया है और ढेर सारे वोट्स कर सुरक्षित कर लिया है?
‘बिग बॉस 18’ में किसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स?
‘बिग बॉस 18’ के 10वें हफ्ते के एलिमिनेशन से पहले विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट्स हासिल हुए हैं। इस लिस्ट में वो टॉप पर हैं। जनता ने साबित कर दिया है कि विवियन सिर्फ कलर्स और बिग बॉस के नहीं बल्कि उनके भी लाडले हैं। इसके बाद लोगों ने दिग्विजय राठी को वोट्स देकर बचा लिया है। चाहत पांडे (Chahat Pandey) भी इस हफ्ते सुरक्षित हैं। यानी बॉटम 2 में तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) और एडिन रोज (Edin Rose) हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर P. Balachandrakumar का निधन, एक्ट्रेस के शोषण मामले में दी थी गवाही
कौन होगा इस हफ्ते ‘बिग बॉस 18’ से आउट?
वोटिंग के हिसाब से तो इस हफ्ते एडिन रोज का ही सफर शो से खत्म होगा, लेकिन बात डबल एलिमिनेशन पर आई तो बग्गा जी का भी पत्ता कट सकता है। ये दोनों की गेम में सबसे कमजोर प्लेयर्स हैं जो ज्यादा कुछ करते हुए नजर नहीं आते। इनका परफॉरमेंस सबसे निराशाजनक है और इसलिए लोग इन्हें वोट्स देकर बचाने की कोशिश नहीं कर रहे। वहीं, करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) भी इस हफ्ते नॉमिनेट हुए थे, लेकिन हाल ही में हुए टास्क में उन्हें इम्युनिटी मिल गई और वो खतरे से बाहर आ गए।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines