Bigg Boss 18 Vivian Dsena Won Hearts: बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिया जिससे सोशल मीडिया पर हर तरफ वो छा गए। विवियन डीसेना के एक जेस्चर की वजह से उन्हें शो की ट्रॉफी का सबसे बड़ा हकदार कहा जाने लगा है। यानी अगर कहें कि फिनाले आते-आते विवियन ने पूरी की पूरी गेम ही चेंज कर डाली है, तो कुछ गलत नहीं होगा। आखिर क्या किया है विवियन ने ऐसा, चलिए आपको बताते हैं।
चुम दरांग को दी टिकट टू फिनाले
विवियन डीसेना ने जिस तरह से अपना टिकट टू फिनाले जीतने के बाद चुम दरांग को देने का फैसला किया, वैसा आजतक बिग बॉस के इतिहास में देखने को नहीं मिला है। विवियन डीसेना ने पहले टास्क में काफी अच्छा परफॉर्म किया, उसके बाद जो टिकट उन्होंने जीती, उसे वापस चुम दरांग को देने का फैसला कर दिया। बिग बॉस ने विवियन से दो बार कंफर्म किया कि क्या वो ऐसा करना चाहते हैं, बावजूद इसके विवियन ने ना तो ईशा की सुनी और ना ही अविनाश की।
विवियन के जेस्चर ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर विवियन डीसेना के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। जिस तरह से फिनाले से 1 हफ्ते पहले विवियन ने ऐसा फैसला लिया है, उससे साफ है कि उन्होंने कई दिलों को जीता है। उनकी कई यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। वो अलग बात है कि विवियन ने जब टिकट वापस की तो चुम ने भी टिकट को नहीं लिया और आजतक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भी कंटेस्टेंट पहले से ही टिकट टू फिनाले जीतकर फिनाले में नहीं गया है।
टास्क में हुई जबरदस्त लड़ाई
टिकट टू फिनाले टास्क में एक तरफ विवियन थे जिन्हें ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा का फुल सपोर्ट था। दूसरी तरफ चुम दरांग थीं, जिन्हें ज्यादातर कंटेस्टेंट्स सपोर्ट कर रहे थे। चाहत पांडे, श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा चुम को सपोर्ट कर रहे थे। अब टास्क में तो चुम ने अपना पूरा दमखम दिखाया लेकिन रजत दलाल क्योंकि टास्क के संचालक थे इसलिए उन्होंने विवियन के हक में फैसला सुनाया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले 3 कंटेस्टेंट हो सकते हैं बेघर, Top 5 से बाहर होने के कारण रिवील
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines