हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Eisha-Avinash चुगली गैंग तो Karanveer दुश्मन, Nouran ने पति Vivian Dsena को दिखाया आईना!

Nouran Aly Warns Husband Vivian Dsena: ‘बिग बॉस 18’ में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ने उन्हें आईना दिखाया है। घर के अंदर विवियन का गेम को लेकर उनकी पत्नी ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Vivian Dsena Wife Nouran Aly

Nouran Aly Warns Husband Vivian Dsena: ‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड का वार पर विवियन डीसेना को पहले सलमान खान से और फिर अपनी पत्नी नूरन अली से काफी कुछ सुनने को मिला। इस वीकेंड का वार पर विवियन की जमकर क्लास लगाई गई है। सबसे पहले उन्हें शो के होस्ट की तरफ से फीडबैक सुनने को मिला और फिर उनकी पत्नी आईं और वीडियो के जरिए उन्होंने विवियन को आईना दिखाया। क्या कुछ हुआ इस दौरान, चलिए आपको बताते हैं।

सलमान ने विवियन को किया बैश

सबसे पहले शो के होस्ट सलमान खान ने विवियन की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि इस सीजन और विवियन को सिर्फ इसलिए याद किया जाएगा क्योंकि उन्होंने अपनी कॉफी के लिए काफी लड़ाई की। विवियन और उसकी कॉफी, बस इसलिए ही उन्हें इस सीजन के लिए याद किया जाएगा। सलमान खान ने कहा कि विवियन का उसके अलावा कोई भी मुद्दा घर में नजर नहीं आता। उनका कोई मुद्दा नहीं है। वो ना तो किसी के पास जाकर किसी बात के लिए सवाल पूछते हैं। सलमान ने इस दौरान विवियन को फीडबैक देने की भी कोशिश की कि उठ जाओ, नींद से जाग जाओ और घर में कुछ तो करो।

पत्नी नूरन ने कहा- ऐसे जीतोगे ट्रॉफी?

सलमान के अलावा वीकेंड का वार पर विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ने भी उन्हें आईना दिखाने की कोशिश की। नूरन ने सबसे पहले कहा कि तुम वो विवियन हो ही नहीं जिसे मैं जानती हूं। विवियन को नूरन ने कहा कि क्या ये विवियन है जो घर के अंदर नजर आ रहा है। अपने आस-पास चीजों का ध्यान रखो। नूरन ने कहा कि तुम्हें घर के अंदर खुद के बारे में कैसा फील हो रहा है, जिसका जवाब विवियन देते हैं कि मुझे सही नहीं लग रहा।

विज्ञापन

विवियन को पत्नी ने दिखाया आईना

विवियन की पत्नी नूरन ने कहा कि आपके फैंस को पता है, उन्होंने देख लिया है। घरवालों ने भी देख लिया है लेकिन आप पता नहीं क्यो नहीं देख पा रहे कि आपको दोस्त कौन हैं और कौन नहीं। इसके अलावा नूरन ने बताया कि ये वो विवियन है ही नहीं। उन्होंने कहा कि आपने वादा किया था कि आप ट्रॉफी जीतोगे लेकिन वो नजर नहीं आ रहा। इसके अलावा करणवीर को लेकर नूरन ने कहा कि उसने सीधा कहा कि वो आपका दोस्त नहीं है लेकिन फिर भी आपका उसके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर क्यों है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Eviction: Tajinder Singh Bagga क्यों हुए एविक्ट, जानिए 5 कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola