Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 दिन पर दिन फिनाले के करीब जा रहा है। घरवाले भी अपने समीकरण आए दिन बदलते दिखाई दे रहे हैं। विवियन डीसेना की बात करें तो शो के लाडले विवियन पिछले कुछ हफ्तों से अलग ही जोन में चल रहे हैं। आलम यह है कि घर में होते हुए भी विवियन कहीं खो गए हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान उन्हें रियलिटी चेक देते हुए दिखाई देंगे। सलमान विवियन से कहेंगे कि इस वक्त वह शो में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे उनके बाहर होने का खतरा बढ़ सकता है। इस बीच खबर है कि विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली वीकेंड का वार में आ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह उनका पहला टीवी डेब्यू होगा। इसके अलावा रजत दलाल की मां भी आ सकती हैं।
विवियन की वाइफ आ सकती हैं नजर
indiaforums.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली बतौर गेस्ट नजर आ सकती हैं। यह पहली बार होगा जब नूरन टीवी पर दिखाई देंगी। जाहिर है कि विवियन की वाइफ नूरन अली लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी विवियन के साथ बहुत कम तस्वीरें ही मौजूद हैं। इस खबर के आने के बाद से फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।
दूसरा अपडेट यह भी आया है कि रजत दलाल की मां भी वीकेंड का वार में दिखाई दे सकती हैं। वह अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आ सकती हैं। हो सकता है कि वह रजत के गुस्से को लेकर उनसे बात करें।
यह भी पढ़ें: Eisha की मां ने Avinash संग रिश्ते पर उठाया सवाल, सलमान ने बेटी को सुनाया मैसेज
सलमान खान देंगे रियलिटी चेक
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान विवियन डीसेना को रियलिटी चेक देते हुए दिखे हैं। सलमान कहते हैं कि विवियन खुद के शैडो में चल रहे हैं। सलमान आगे विवियन से पूछते हैं कि आप 5 क्वालिटी बता दो इस घर में आपकी हिस्सेदारी दिखी हो। एक हफ्ता बहुत होता है किसी को आउट करने के लिए। अगर आपने एक्शन नहीं लिया तो देर हो जाएगी। आप शायद घर से बाहर निकलकर पछताने का इंतजार कर रहे हैं।
विवियन का घर में कोई मुद्दा नहीं
सलमान आगे कहते हैं कि विवियन डीसेना का घर में कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें सिर्फ एक चीज के लिए याद रखा जाएगा ‘विवियन और कॉफी।’ गौरतलब है कि इस हफ्ते जब अविनाश मिश्रा ने विवियन को नॉमिनेट किया था, तब घरवाले शॉक्ड रह गए थे लेकिन विवियन ने इस मामले में कुछ नहीं बोला और ना ही खुद को डिफेंड किया। इसके अलावा भी अविनाश उन्हें धोखा दे चुके हैं लेकिन विवियन का कोई रिएक्शन नहीं आया। हो सकता है कि नूरन अली शो में आकर अपने पति विवियन को आईना दिखाएं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
27 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines