Vivian Dsena को Bigg Boss ने किया साइड लाइन? एपिसोड में मिला सबूत

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना को बिग बॉस ने अब साइड लाइन कर दिया है। विवियन को छोड़कर शो में लगभग सभी को इम्पोर्टेंस मिल रही है। इसका सबूत वीकेंड का वार में मिला है।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena

Bigg Boss 18 Vivian Dsena file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार में कई लोगों की क्लास लगाई और कई लोगों का पर्दाफाश भी किया। पूरा एपिसोड अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को क्लीन चिट दिलवाने और इमेज को व्हाइट वाश करने में निकल गया। इस एपिसोड की हाईलाइट अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर (Kashish Kapoor), ईशा सिंह (Eisha Singh) और रजत दलाल (Rajat Dalal) बने रहे। हालांकि, बाकी घरवालों को भी बीच-बीच में थोड़ा अटेंशन मिलता रहा, लेकिन विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को पूरे एपिसोड में साइड लाइन रखा गया।

विज्ञापन

सलमान ने किया विवियन को इग्नोर?

विवियन से न तो सलमान खान ने कोई सवाल पूछा, न उन्हें कटघरे में बुलाया गया और न ही उनसे किसी मामले में उनकी राय पूछी गई। विवियन का पूरे एपिसोड में होना या न होना एक ही बराबर लगा। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर एक के बाद एक क्लिप्स कंटेस्टेंट्स को दिखाए, लेकिन किसी में भी विवियन नजर नहीं आए। ये एपिसोड देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद अब मेकर्स भी विवियन पर गिव अप कर चुके हैं।

विज्ञापन

विवियन को मिला सिर्फ 30 सेकंड बोलने का मौका

यहां तक की अविनाश के मुद्दे पर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) तक से सवाल किए गए। पूरे एपिसोड में विवियन को महज 30 सेकंड के लिए ही बोलते हुए देखा गया होगा। वो भी तब जब सलमान खान चले गए और वो अविनाश को समझा रहे थे। यहां सवाल ये उठ रहा है कि विवियन के साथ ऐसा क्यों किया गया? वो तो बिग बॉस के लाडले हैं और ऊपर से इस हफ्ते वो बेहद एक्टिव भी लग रहे थे। विवियन ने हर मुद्दे पर न सिर्फ अपनी राय रखी, बल्कि वो तो हर प्रॉब्लम को सुलझाते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन

क्या मेकर्स हुए विवियन से नाराज?

इसके बावजूद विवियन डीसेना को इस तरह से शो में साइड लाइन होता देख उनके फैंस परेशान हो गए हैं। अब गेम के इस पड़ाव पर आकर अगर विवियन दिखाई ही नहीं देंगे तो वो शो जीतेंगे कैसे? अब लोगों के मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि अचानक मेकर्स विवियन के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? वो तो शो के एक मजबूत दावेदार हैं और उनका ओपिनियन हर मामले पर दर्शक देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ