Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में नए वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री से रोमांच बढ़ गया है। शो में जो पहले दुश्मन थे अब वो भी नई लड़कियों को देख एकता बनाते हुए दोस्त बन गए हैं। वहीं, बिग बॉस के लाडले ने अब गेम खेलना शुरू कर दिया है। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने 3 लड़कियों के घर में आते ही दिमाग चलाना शुरू कर दिया और अब उन्होंने प्लांनिंग करके एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है जिससे सभी लोग उनके जाल में फंस गए हैं।
विवियन डीसेना ने कैसे पलटा गेम?
दरअसल, तीन नई वाइल्ड कार्ड्स में से किसी एक को बिग बॉस स्पेशल पावर्स देना चाहते थे। इसके लिए घर के सभी लड़के अपनी पसंद की लड़की को वोट दे रहे थे। ऐसे में सभी को लगा था कि विवियन-यामिनी मल्होत्रा को वोट देंगे क्योंकि यामिनी उनके साथ कनेक्शन बनाने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने विवियन को आते ही ग्रीन फ्लैग दिखा दिया था। हालांकि, उन्हें छोड़ विवियन ने एडिन रोज को अपना वोट दिया। ये देख अविनाश मिश्रा को भी गुस्सा आ गया क्योंकि पहले ही दिन एडिन से उनका झगड़ हो गया था। ऐसे में अविनाश ने विवियन के फैसले पर सवाल भी उठाए।
विवियन ने दोस्तों के लिए किया एडिन का ब्रेन वाश
इस दौरान बिग बॉस के लाडले ने क्लियर किया कि ये उसका गेम है। अभी उनका 4 का ग्रुप है और यामिनी सामने से आ रही है तो उसे वोट देने का कोई फायदा नहीं है, वो वैसे भी उन्हीं की टीम में आएगी। ऐसे में जो शख्स दूसरे ग्रुप में शामिल हो सकता था, विवियन ने मास्टरस्ट्रोक खेलकर उसे भी अपनी टीम में ले लिया। देखते ही देखते उनका ग्रुप 4 से 7 लोगों का हो गया। इतना ही नहीं विवियन ने अविनाश और एलिस को पसंद करने के लिए भी एडिन का ब्रेन वाश किया। कहीं न कहीं एडिन उनकी चाल में फंस भी गई हैं।
यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद गोविंदा की बहू की ताजा तस्वीर, Kashmera Shah बोलीं- ‘मैं तब भी दर्द में थी और अब भी हूं’
दोस्तों को नहीं है विवियन पर भरोसा?
दूसरी तरफ विवियन का ये गेम देख अविनाश और एलिस- ईशा के साथ मिलकर उनकी बुराइयां करते हुए और उन पर शक करते हुए भी नजर आए। विवियन जहां खुद को छोड़ अपने ग्रुप की भलाई की सोच रहे हैं, लेकिन ग्रुप वाले पीठ पीछे उन्हीं की चुगलियां कर रहे हैं ये देखकर अब दर्शक भी इस तिकड़ी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये लोग विवियन की दोस्ती के लायक नहीं हैं, अब सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है। साथ ही अविनाश और एलिस को इनसिक्योर का टैग दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
31 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines