हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vivian Dsena की 5 मास्टर चाल, घर में कराया बवाल, Bigg Boss भी मानते ‘लाडला’

Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। वह अपनी गेम से सिर्फ दर्शकों का दिल नहीं जीत रहे बल्कि घरवालों को अपने इशारों पर भी नचा रहे हैं।

विज्ञापन
Vivian Dsena In Bigg Boss 18.

Vivian Dsena In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के लाडले विवियन डीसेना जब से शो में आए हैं, उनकी दीवानगी सिर्फ फैंस में नहीं बल्कि घरवालों में भी देखने को मिल रही है। कलर्स के लाडले अब बिग बॉस के लाडले भी बन चुके हैं। इसका सबूत कई बार देखने को मिल चुका है। जब विवियन घर के टाइम गॉड बने तब उन्होंने खुद के नियम बना डाले जिसके आगे घरवाले भी कुछ नहीं कर सके। अब जब उनके पास कोई पावर नहीं है, तब भी विवियन अपने मास्टर स्ट्रोक से अधिकतर घरवालों को अपना शिकार बनाने में कामयाब हो ही जाते हैं। आइए जानते हैं…

विवियन का सबसे मजबूत ग्रुप

विवियन डीसेना ने बिग बॉस में आते ही मेकर्स का लाडला बनने का हक हासिल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना ग्रुप बनाया जिसमें अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और ईशा सिंह हैं। ये चारों अपने रिश्तों और मजबूत गेम को लेकर अन्य घरवालों पर हमेशा भारी पड़ते हुए दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 मजबूत बॉन्ड, भड़काने वाले बहुत लेकिन कोशिशें हुई नाकाम

विज्ञापन

पावर का इस्तेमाल

जिस वक्त विवियन डीसेना ने बिग बॉस में टाइम गॉड बनने की पावर हासिल की थी, उस वक्त उन्होंने घरवालों को अपने फेवर में लेने की पूरी कोशिश की। यही नहीं अपने ग्रुप को नॉमिनेशन से सेफ किया। उनकी यही सच्चाई अन्य घरवालों को पसंद आई और अब अन्य घरवाले भी उनके ग्रुप में शामिल होने की पूरी कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। इसमें तजिंदर बग्गा और श्रुतिका अर्जुन का नाम लेना गलत नहीं होगा।

वाइल्ड कार्ड को किया मेनूपुलेट

बिग बॉस में 3 नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा, एडिन रोज और अदिति मिस्त्री की एंट्री हुई है। अदिति के अलावा यामिनी और एडिन दोनों ही कहीं न कहीं विवियन के ग्रुप में शामिल होने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वहीं विवियन भी उन्हें मेनूपुलेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी चाल की वजह से घरवाले भी अक्सर आपस में झगड़ना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन

करणवीर से सीधा पंगा

विवियन डीसेना को भी अच्छी तरह से पता है कि इस घर में उन्हें सीधा पंगा सिर्फ करणवीर से ही मिल सकता है। हालांकि विवियन कर बार करण के रिश्तों पर सवाल उठाकर उन्हें दूसरे घरवालों से अलग कर ही देते हैं।

शिल्पा के लाडले भी विवियन

विवियन सिर्फ बिग बॉस के नहीं बल्कि शिल्पा शिरोडकर के लाडले भी बने हुए हैं। तभी तो वह डंके की चोट पर बोलते हैं कि लाडला तो मैं ही हूं। वहीं शिल्पा भी अपने इस ‘बेटे’ की बातों में आकर दूसरे ‘बेटे’ करणवीर को धोखा दे चुकी हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola