Vivian Dsena ने तोड़ा अपना ही रूल, रीयूनियन पार्टी की तस्वीरें देख फैंस भी हैरान

Vivian Dsena Success Party: विवियन डीसेना ने बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद अपना ही रूल तोड़ दिया है। सक्सेस पार्टी में उनकी वायरल तस्वीर देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए।

bigg boss 18 vivian dsena host success party chahat pandey avinash mishra munawar faruqui photos viral

Vivian Dsena Success Party. File Photo

Vivian Dsena Success Party: बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद कंटेस्टेंट्स की रीयूनियन पार्टी का सिलसिला जारी है। शो के रनर अप विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली ने अपने पति के लिए सरप्राइज पार्टी रखी जिसमें बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए। इस तस्वीर में चाहत पांडे और विवियन डीसेना एक-दूसरे को अपने हाथ से केक खिलाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पार्टी में ये सेलेब्स आए नजर

विवियन डीसेना की इस सक्सेस पार्टी में अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चाहत पांडे, यामिनी मल्होत्रा, एडिन रोज, मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन समेत कई स्टार्स पहुंचे। सभी को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें विवियन केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अविनाश और ईशा साथ में खड़े हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विवियन ने तोड़ा अपना ही रूल

एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। इस तस्वीर में विवियन अपने हाथों से चाहत को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं चाहत भी अपने हाथों से विवियन को केक खिला रही हैं। जाहिर है कि बिग बॉस के घर में विवियन हमेशा कहते आए हैं कि उन्हें ओसीडी है। इसलिए वह किसी के हाथ से कुछ नहीं खाते थे। हाइजीन को लेकर विवियन को चाहत के साथ कई बार लड़ते हुए भी देखा गया था।

विज्ञापन

तस्वीरों पर फैंस भी कर रहे रिएक्ट

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद विवियन और चाहत को एक-दूसरे को केक खिलाते देखना फैंस को भी डाइजेस्ट नहीं हो रहा है। वह तस्वीरों पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान केक की तस्वीर भी सामने आई हैं जिसपर लिखा है, ‘किंग ट्रॉफी जीतते हैं, लेकिन लीजेंड दिल जीतते हैं।’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये केक विवियन के किसी फैन ने उनके लिए भेजा है।

ट्रॉफी जीतने से चूक गए विवियन-रजत

इस ग्रैंड पार्टी में विवियन डीसेना के ग्रुप के सभी लोग नजर आ रहे हैं लेकिन करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका और शिल्पा शिरोडकर नजर नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 18 में शुरुआत से घरवालों का दो ग्रुप नजर आया था। ट्रॉफी के लिए विवियन डीसेना, रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच टक्कर देखी गई थी। आखिर में ये ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने जीत ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ