Vivian Dsena और Chum Darang में दिखीं 5 समानताएं, कैसे एक जैसे हैं Bigg Boss 18 के ये 2 कंटेस्टेंट्स?

Bigg Boss 18: विवियन और चुम भले ही ज्यादा बात करते हुए नजर नहीं आते, लेकिन इन दोनों के बीच काफी कुछ एक-जैसा है। इन दोनों में 5 समानताएं हैं, जो आपने नोटिस नहीं की होंगी।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Chum Darang

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Chum Darang file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में सभी कंटेस्टेंट्स की एक अलग ही पर्सनालिटी और ऑरा है। हर कोई शो में एक अलग ही फ्लेवर जोड़ रहा है। इसी बीच घर में 2 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो काफी हद तक एक ही जैसे हैं। ये दो नाम हैं- विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चुम दरांग (Chum Darang)। हाल ही में जब दोनों के बीच मनमुटाव हुआ तो दोनों को ये बात महसूस हुई कि दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं और इनके बीच कुछ चीजें बहुत कॉमन हैं। अब वो क्या हैं, चलिए जानते हैं।

शांत स्वभाव

विवियन डीसेना शो में बेहद कम बात करते हुए नजर आते हैं। वो बस अपने ग्रुप के साथ बैठते हैं। उनका हंसी-मजाक वाला फेज भी बेहद कम देखने को मिलता है। ठीक उसी तरह चुम भी कम बात करती हैं। चुम की दुनिया इस शो में उनके दोस्त हैं। हालांकि, वो भी कभी-कभी विवियन की तरह एक्टिव हो जाती हैं और जमकर मस्ती करती हैं।

Advertisment

दोनों ही नहीं हैं एक्सप्रेसिव

विवियन बेहद इमोशनल हैं, लेकिन वो अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं कर पाते। अपनी फीलिंग्स दुनिया के सामने रखना विवियन के लिए काफी मुश्किल है और कल चुम ने भी यही बात कही है कि उनके मन में बहुत कुछ होता है, लेकिन वो जुबान तक नहीं आता। दोनों ही एक्सप्रेसिव नहीं हैं।

अपनों को रखते हैं प्रायोरिटी पर

विवियन और चुम दोनों ही इस शो में अपनों को खुद से ऊपर रखते हैं। विवियन की प्रायोरिटी इस शो में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) हैं। वहीं, विवियन भी ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के लिए खुद को भुला देते हैं।

दिल से खेलते हैं दोनों प्लेयर

विवियन और चुम गेम में दिमाग का नहीं, बल्कि दिल का इस्तेमाल कर रहे हैं और बार-बार अपनों से मात खा जाते हैं। चुम को जहां उनकी बेस्टफ्रेंड श्रुतिका धोखा दे चुकी हैं, वहीं विवियन के साथ भी उनके दोनों दोस्त दगा कर चुके हैं। फिर भी ये दोनों बड़ा दिल करके उन्हें माफ कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों की गलती बार-बार करते हैं माफ

जब भी चुम की पीठ पर खंजर घोंपा गया है वो इमोशनल होकर आखिर में उस शख्स को माफ कर ही देती हैं। बिल्कुल ठीक वैसे ही विवियन भी बीवी से बार-बार से एक ही बात सुनने के बावजूद भी दोस्तों का साथ नहीं छोड़ पा रहे हैं। ये उनकी अच्छाई ही है कि वो दोस्तों का साथ उनके गलत होने के बावजूद नहीं छोड़ पा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ