Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में आपने अभी तक कई झगड़े देखे होंगे। इस घर में कई सीरियस फाइट्स हुई हैं, जिनमें बात हिंसा तक जा पहुंची थी। अब घर में कुछ नए झगड़े देखने को मिलने वाले हैं। अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चुम दरांग (Chum Darang) आमने-सामने होने वाले हैं। आज तक ये दोनों शो में दोस्त नहीं बन पाए। ये बात अलग है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने Avinash Mishra को किया एक्सपोज, सीधा करैक्टर पर उठाए सवाल
विवियन और चुम में हुई बहस
हालांकि, अब जबसे विवियन ने शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के साथ दुश्मनी का ऐलान किया है, चुम भी विवियन के खिलाफ हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से चुम कई बार विवियन को लेकर अपनी नफरत जाहिर कर चुकी हैं। आज वो नॉमिनेशन टास्क में भी विवियन को निशाना बनाएंगी। इसके अलावा दोनों के बीच जबरदस्त बहस भी छिड़ने वाली है। इस शो में किसका कान्ट्रब्यूशन ज्यादा है, इस मुद्दे पर दोनों अपनी-अपनी राय रखेंगे और चुम का जवाब विवियन को ही नहीं, दर्शकों को भी हैरान कर देगा।
क्या करण पर डिपेंड हैं चुम?
किचन एरिया में विवियन-चुम से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वो उन्हें चिढ़कर जवाब दे रही हैं। विवियन के सवाल पर चुम कहती हैं कि उनकी राय में करण नंबर 1 पर हैं और अगर वो नंबर 1 पर हैं तो चुम 2 पर। अगर करण 4 पर हैं तो चुम 5 पर है। यानी चुम का कहना है कि करण उनसे एक नंबर ऊपर है। ये सुनकर विवियन भी कहते हैं कि चुम की जर्नी को अगर नापना है तो करण कहां है, उस हिसाब से नापना चाहिए। तो चुम की जर्नी को नापने का पैरामीटर करण है। इसके बाद विवियन एक और सवाल उठाते हैं कि एक शो में किसी भी इंसान की जो पर्सनालिटी होती है वो इंडिविजुअल होनी चाहिए या किसी और पर बेस्ड होनी चाहिए?
यह भी पढ़ें: कब खुलेंगे ‘Paatal Lok’ के दरवाजे? 2024 खत्म होने से पहले आई गुड न्यूज
कान्ट्रब्यूशन को लेकर हुआ झगड़ा
अब विवियन ने सवाल तो सही किया है और चुम अपनी बातों में कहीं फंस भी गई हैं। चुम के जवाब सुनकर उनके फैंस भी निराश होंगे। वो फिर भी खुद को डिफेंड करने में लगी हुई हैं और विवियन को बताती हैं कि उनका कान्ट्रब्यूशन विवियन से ज्यादा है। दोनों इसी बात को लेकर शो में झगड़ते हुए और एक-दूसरे पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। विवियन ताना मारते हुए कहते हैं खाना बनाना और इसे डिवाइड करना ही चुम का कान्ट्रब्यूशन है। चुम भी चुप नहीं बैठतीं और कहती हैं एक तरफ कॉफी बनाना और दूसरी तरफ एक ही ग्रुप में बैठना का उनका कान्ट्रब्यूशन है?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
15 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
19 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
20 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
21 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
21 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
22 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
23 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines