Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। ऐसे में अब हर एक कंटेस्टेंट विनर की रेस में शामिल होना चाहता है। हालांकि, अभी भी शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और हर कोई अपने चाहने वाले को विनर के रूप में देख रहा है। इस बीच अब शो से बड़ी खबर आ रही है।
किन दो कंटेस्टेंट को मिला टिकट?
दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट GlamWorldTalks ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज देते हुए बताया है कि विवियन डीसेना और चुम दरांग को फिनाले के दावेदार के लिए टिकट मिल गया है। ऐसे में अब विवियन और चुम फिनाले के और करीब जा चुके हैं। हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि फिनाले में कौन-कौन जाता है?
‘टिकट टू फिनाले’
दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट Livefeed Updates ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘टिकट टू फिनाले’ की जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है कि ‘टिकट टू फिनाले’ यानी ‘घायल परिंदा’। दरअसल, ये एक टास्क है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले का कंटेंडर बनने के लिए ये किया जा रहा है। इस टास्क में रजत अंडे वाले हैं यानी उनके पास अंडे हैं और इसकी संचालक चाहत और श्रुतिका हैं।
Bigg Boss 18
क्या था टास्क?
इस टास्क में घरवाले रजत से अंडे और अंडे पर नाम लिखने के लिए कहेंगे, जिसमें सबसे ज्यादा अंडे वाले प्रतियोगी टीटीएफ (Ticket To Finale) के दावेदार बनेंगे। इसके बाद दूसरे पोस्ट में बताया गया कि राउंड 1 में अविनाश को रजत की ओर से तीन अंडे मिले, जबकि दूसरे राउंड में करण को चार अंडे मिले, लेकिन उन्होंने अंडे पर “चुम” का नाम लिखा। इसके अलावा अगर राउंड 3 की बात करें तो इसमें विवियन डीसेना को पांच अंडे मिले हैं।
Bigg Boss 18
टीटीएफ के दावेदार
वहीं, राउंड 4 में करण को फिर से तीन अंडे मिले और उन्होंने फिर से अंडे पर “चुम” का नाम लिखा। इसके बाद राउंड 5 में विवियन डीसेना को फिर से दो अंडे मिले। इस हिसाब से विवियन डीसेना और चुम के पास टोटल 7 अंडे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि ये दोनों अब टिकट टू फिनाले (टीटीएफ) के दावेदार बनेंगे। देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा?
Bigg Boss 18
यह भी पढ़ें- Emergency को लेकर चर्चा में Milind Soman, फिटनेस ऐसी कि यंगस्टर्स को भी आएगा पसीना
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
38 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines