Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। शो के फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं। कशिश कपूर के एविक्शन के बाद सिर्फ 9 सदस्य घर में बचे हैं और सबकी नजरें बिग बॉस की ट्रॉफी पर हैं। मेकर्स भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की तरफ बायस्ड होने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिनों वीकेंड का वार में एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी आईं और उन्होंने बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को गेम में ऑन होने के लिए कहा। सलमान खान भी काम्या के साथ मिलकर ‘लाडले’ को उनकी कमियां गिनाते नजर आए। इसके बाद विवियन की गेम में बदलाव आना तय माना जा रहा है। आइए जानते हैं क्या…
विवियन का गेम होगा स्ट्रॉन्ग
विवियन डीसेना ने पूरा सीजन घर में रिश्ते निभाए हैं। उनके रिश्ते जिनके साथ भी रहे वो दिल से रहे हैं। यह बात अलग है कि उनकी पीठ के पीछे सिर्फ उनके लोगों ने खंजर भोंकने का काम किया है। हो सकता है कि आने वाले एपिसोड में विवियन डीसेना अब अपने रिश्तों से बाहर निकल कर सिर्फ अपने गेम पर फोकस करें।
पत्नी की बात मानेंगे विवियन
विवियन डीसेना की वाइफ नौरन अली पहले भी आकर उन्हें समझा चुकी हैं लेकिन विवियन ने अपने गेम में बदलाव नहीं किया। हो सकता है कि सलमान खान और काम्या पंजाबी के कहने के बाद विवियन समझ सकें कि कौन उनके खिलाफ गेम खेल रहा है।
यह भी पढ़ें: Family Week में 5 मदर्स ने बदले बिग बॉस के समीकरण, किसे मिलेगा फायदा?
अविनाश और ईशा से दूरी
विवियन डीसेना ने बीते दिन कहा था कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह उनके दोस्त नहीं हैं। ऐसे में अब विवियन सोलो प्ले कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शो में करीब कुछ ही दिन बाकी हैं।
करणवीर से दुश्मनी
करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का रिश्ता बिग बॉस 18 में काफी उलझा हुआ रहा है। दोनों के बीच दोस्ती है या दुश्मनी है, यह फैंस को भी कंफ्यूज कर रहा है। हालांकि अब विवियन काफी क्लीयर लग रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच काफी तकरार देखने को मिल सकती है।
सोलो प्ले करेंगे विवियन
विवियन डीसेना को अगर बिग बॉस 18 में टॉप 2 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें सोलो प्ले करना ही होगा। अभी तक विवियन गेम में अविनाश की शैडो बनकर चल रहे थे लेकिन हो सकता है कि अब वह अकेले दम पर गेम खेलें। ऐसा करने से मेकर्स की चाल भी कामयाब हो पाएगी जो उन्होंने काम्या पंजाबी को शो में बुलाकर चली है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines