Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ में एक के बाद एक झगड़े हो रहे हैं। शो तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर दिन घर में एक नया तूफान आ जाता है। आज के एपिसोड में भी खूब बवाल होने वाला है। अब बिग बॉस का गेम पूरी तरह से पलटने वाला है। एक तरफ ‘बिग बॉस 18’ की मशहूर तिकड़ी टूटेगी तो दूसरी तरफ शो में कई झगड़े होंगे। कोई धक्का-मुक्की करेगा तो कोई आंसू बहाता हुआ दिखाई देगा। यानी शो में आज भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
विवियन डीसेना के बैक टू बैक होंगे झगड़े
शो के कई प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जो काफी इंटरेस्टिंग हैं। एक वीडियो में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) की लड़ाई देखने को मिल रही है। लेकिन विवियन और चाहत का झगड़ा कब विवियन और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच गर्मागर्मी का माहौल बना देगा ये देखने लायक होगा। आज घर का माहौल काफी टाइट होने वाला है। बाथरूम यूज करने को लेकर घर में बवाल होगा। दरअसल, विवियन जिद पर अड़े हैं कि पहले बाथरूम वो यूज करेंगे और चाहत को भी वॉशरूम जाना है।
विवियन और चाहत की लड़ाई में रजत को आएगा गुस्सा
विवियन- रजत को बाथरूम यूज करने का मौका दे देते हैं, लेकिन शर्त के मुताबिक वो उनसे पहले चाहत को जाने देते हैं जिस पर विवियन भड़क जाते हैं। इसके बाद विवियन और रजत में भयानक लड़ाई होगी। रजत गुस्से में आ जाते हैं और विवियन को कहते हैं, ‘ऊंगली दिखाकर बात मत करना, ऊंगली फिर आपकी जेब में भी चली जाएगी। किसी के बाप का नहीं लेकर खा रहा।’ इसके अलावा ईशा सिंह और चाहत के बीच भी झगड़ा होगा, जिसके बाद ईशा भावुक हो जाएंगी और शो में वो अपने आंसुओं पर कंट्रोल खो देंगी।
यह भी पढ़ें: Atul Parchure ने जब जाग-जागकर काटी रातें, कैंसर के बाद एक्टर को थी किस बात की चिंता?
अविनाश, ईशा और एलिस की दोस्ती का होगा द एन्ड?
इतना ही नहीं आज शो में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा और एलिस कौशिक (Alice Kaushik) में एक बार फिर तकरार देखने को मिलेगी। इन तीनों की दोस्ती अब ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली। हो सकता है कि आज ही बिग बॉस के घर में ये रिश्ते टूट जाएं। एलिस जहां ये कहेंगी कि मैंने तुम दोनों को छोड़ दिया है तो उनके दोनों दोस्त उन्हें मनाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस बार बात दूसरों के सामने एक-दूसरे की धज्जियां उड़ाने पर आ जाएगी, जिसके बाद रिश्ते में ऐसी दरार आएगी जो शायद कभी भर नहीं पाएगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines