---विज्ञापन---

Chahat Pandey ने फ्लोर पर फैलाई ‘पॉटी’? वॉशरूम कांड देख घर में मचा हड़कंप

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में बाथरूम का इस्तेमाल आज एक बड़ा मुद्दा बनने वाला है। चाहत पांडे पर नेशनल टीवी पर सरेआम बाथरूम में गंदगी फैलाने और अनहाइजीनिक होने के आरोप लगेंगे।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ के हालिया एपिसोड में घर का सबसे अनहाइजीनिक सदस्य कौन है उसका खुलासा हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार एपिसोड में एलिस कौशिक से सवाल किया था कि शो में सबसे अनहाइजीनिक कौन है? उन्होंने तुरंत सबके सामने चाहत पांडे (Chahat Pandey) का नाम ले लिया। उन्होंने रिवील किया था कि जब वो वॉशरूम यूज करती हैं तो उसके बाद बाकी लोगों को तकलीफ होती है। लेकिन आज ये मुद्दा घर में गर्माने वाला है।

चाहत पर लगा अनहाइजीनिक होने का आरोप

अब बिग बॉस में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) टॉयलेट का मुद्दा उठाने वाले हैं। वो एलिस को बताएंगे कि उन्होंने करण वीर मेहरा को दिखाया है कि टॉयलेट सीट तक तो ठीक है, लेकिन फ्लोर के गेट तक पॉटी थी। इतना ही नहीं जब विवियन ने अपने पैर से टॉयलेट सीट पीछे की तो सीट के ऊपर भी कुछ था। इसके बाद एलिस डायरेक्ट चाहत से बात करती हैं और उन्हें बताती हैं उन्होंने वो बाथरूम यूज किया है, वो नहाकर आई हैं और उनके बाद कोई भी उधर नहीं गया है। इसके बाद एलिस-चाहत से सवाल करती हैं कि क्या आपने वॉशरूम भी यूज किया था?

---विज्ञापन---

चाहत ने आरोपों को बताया झूठा

चाहत पांडे तुरंत मना कर देती हैं। इसके बाद एलिस बताती हैं कि उन्होंने जब दरवाजा खोला तो हर जगह कितनी गंदगी थी। इसके बाद चाहत बोलती हैं कि वो चलकर देखती हैं तो उन्हें बताया जाता है कि अब सब साफ कर दिया गया है। चाहत अपनी बात पर अड़ जाएंगी कि ये सब उन्होंने नहीं किया है और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वो इस इल्जाम के बाद विवियन पर भी भड़कती हुई नजर आएंगी। चाहत उल्टा विवियन पर ही आरोप मढ़ देंगी कि वो गंदगी फैलाकर उनका नाम लगा देते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कॉन्ट्रैक्ट हटवा दो जीभ से साफ करवा दूंगा…’, Rajat Dalal ने कर दी हदें पार, मेहमान का भी नहीं किया लिहाज

प्रोमो वीडियो देख फैंस कर रहे एपिसोड का इंतजार

आज चाहत और विवियन के बीच जमकर बहस होने वाली है। खुद पर लगे आरोप के बाद चाहत तिलमिला उठेंगी। वो घर का माहौल गर्म कर देंगी। अब हाइजीन को लेकर चल रहे इस तमाशे के बाद घर का माहौल बिगड़ने वाला है। अब चाहत क्या-क्या तमाशे करेंगी वो देखने के लिए दर्शक भी बेताब बैठे हैं। अब इस प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

First published on: Nov 03, 2024 04:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola