Vivian Dsena: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में कलर्स का लाडला विवियन डीसेना (Vivian Dsena) पहले दिन से ही चर्चा में रहा है। कहा तो ये भी जा रहा था कि ट्रॉफी को वो ही लेकर जाएंगे। लेकिन अब लग रहा है कि ऐसा तो बिल्कुल नहीं होने वाला। इसके पीछे क्या वजह है ये बड़ा सवाल है जो हर किसी के जेहन में है। शो को अब दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब सभी अपने असली रंग में आ गए हैं। वहीं बिग बॉस के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट विवियन गेम में कई पिछड़ते नजर आ रहे हैं, इसके पीछे उन्हीं की खुद की कुछ कमियां हैं। आइए आपको विवियन की वो 5 कमियां गिनवाते हैं जिनकी वजह से वो चमचमाती ट्रॉफी की रेस से कहीं न कहीं बाहर होते नजर आ रहे हैं।
1. गैंग में बंधकर रहना
बिग बॉस के घर में शुरू में तो विवियन का खेल नजर आ रहा था। वो सभी के मुद्दों में दिखते थे, और सही गलत के बीच में बोलते भी थे। लेकिन अब तो वो एक गुट में बंधकर ही रह गए हैं। वो अपने गैंग में इतना बिजी हैं कि कुछ और दिखता ही नहीं है।
यह भी पढ़ें:टाइम गॉड टास्क में फिर Bigg Boss बायस्ड, अविनाश को थाली में सजाकर दी सुपर पावर
घरवालों के साथ अच्छा व्यवहार न करना
विवियन डीसेना का गुस्सैल व्यवहार तो आप जानते ही हैं। वो घर में कुछ लोगों के साथ तो बहुत अच्छे हैं। लेकिन कुछ लोगों से वो बात करना भी पसंद नहीं करते। वो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट से तो बात करना ही पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनका ये व्यवहार भी कहीं न कहीं उनकी आगे बढ़ने की राह में रोड़ा बन रहे हैं।
टाइम गॉड बन घरवालों को दिखाई दादागिरी
आपने देखा ही होगा की टाइम गॉड बनने के बाद तो विवियन डीसेना के तेवर ही बदल गए थे। हर किसी के साथ गुस्से में बात करना। दादागिरी दिखाना और किसी और की न सुनना। इस वजह से अब तो आलम ये है कि कोई उन्हें टाइम गॉड बनते ही नहीं देखना चाहता।
दिग्विजय वाली लड़ाई में चुप्पी साधे रखना
अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी की लड़ाई में भी विवियन डीसेना ने चुप्पी साधी रखी हुई थी। इस वजह से वो काफी ट्रोल भी हुए। बिग बॉस ने तो ये भी कह दिया था कि अगर मुद्दा किसी और का होता तो विवियन कूद पड़ते लेकिन बात दिग्विजय की थी तो विवियन ने चुप्पी साधे रखी।
चुगली करना
विवियन को अक्सर आपने देखा होगा कि वो मुंह पर कुछ और कहते हैं और पीठ पीछे कुछ और। अब चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन वाले केस में ही ले लो। उनके पास इन दोनों के लिए बोलने के लिए काफी कुछ होता है। हालांकि श्रुतिका के साथ वो सामने अच्छे बने रहते हैं। यही हाल करणवीर मेहरा के लिए भी है जिसमें विवियन उनके पीछे तो इतनी बुराइयां करते हैं कि क्या कहने लेकिन सामने आने पर अपने हाथों से ही खाना खिलाते हैं और याराना दिखाते हैं। खुद शिल्पा शिरोडकर ने भी ये बात कई बार कही है।
यह भी पढ़ें: सायरा बानो के रहते Dilip Kumar की दूसरी पत्नी कौन? जिंदगीभर क्यों नहीं बने पिता
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines