Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 शुरू हो गया है और शो के प्रीमियर में ही दो कंटेस्टेंट को लेकर बिग बॉस ने खुद बेहद बड़ा और हैरान करने वाला दावा किया है। बिग बॉस के इस दावे को सुनकर खुद शो के होस्ट सलमान खान भी चौंक गए। जी हां, सलमान खान को भी बिग बॉस के इस दावे पर भरोसा नहीं हो रहा था। आखिर बिग बॉस ने शो के प्रीमियर में ही ऐसा क्या दावा कर दिया जिससे ना तो दोनों कंटेस्टेंट और ना ही शो के होस्ट मान रहे हैं? आइए जानते हैं…
टॉप 2 फाइनलिस्ट
दरअसल, शो के आखिर में सलमान खान ले दो लोगों का नाम अनाउंस किया, जिसमें 17वें नंबर पर विवियन डिसेना और 18वें नंबर पर एलिस कौशिक हैं। सलमान खान शो के प्रीमियर में दोनों को टॉप 2 फाइनलिस्ट अनाउंस कर देते हैं, जिस पर खुद इन दोनों को भी भरोसा नहीं होता है। सलमान कहते हैं कि ऐसा बिग बॉस ने फ्यूचर में देखा है, लेकिन फिर भी कोई भरोसा नहीं कर पाता है।
सलमान खान भी हैरान
इसके बाद सलमान दोनों से कहते हैं कि पहली बार ऐसा कुछ हो रहा है और ये बहुत अलग है। हालांकि जब दोनों को इस पर भरोसा नहीं होता है तो सलमान बिग बॉस से कहते हैं कि वो नहीं मानते कि ये दोनों टॉप 2 होंगे। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि सलमान ये सच है और ये दोनों ही हमारे टॉप टू बनेंगे। इसके बाद सलमान कहते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है और आप ये कैसे प्रीडिक्ट कर सकते हैं।
बिग बॉस का बड़ा दावा
इस पर बिग बॉस कहते हैं कि चलो मैं आपके साथ एक दाव खेलता हूं, तो सलमान तैयार हो जाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि इतना कॉन्फिडेंस हूं कि अगर ये दोनों फिनाले में होंगे तो मैं सिर्फ इनके लिए ही वोटिंग लाइंस ओपन करूंगा। बिग बॉस के इस जवाब पर एलिस का बेहद हैरान करने वाला रिएक्शन आता है और सलमान कहते हैं कि आप बोल रहे तो ऐसा रिएक्शन आ रहा है।
सलमान ने मानी बिग बॉस की डील
इसके बाद विवियन कहते हैं कि सर मैं इसलिए भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि जर्नी की शुरुआत में जर्नी का एंड, तो सलमान कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं सुनना। मैं आप दोनों से वीकेंड का वार पर बात करूंगा और बिग बॉस मैं आपकी डील को डन करता हूं। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये दोनों कंटेस्टेंट शो के फाइनलिस्ट बनेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान के साथ ही शादी करूंगा, Tajinder Pal Bagga के इरादे जगजाहिर
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
6 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
6 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
8 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines