Shilpa Shinde Support Digvijay Rathi: इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का हाइप बन रहा है। इस शो में हर कोई कंटेस्टेंट विनर रेस में आगे निकलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। घर के अंदर कई बार लड़ाई-झगड़े हुए हैं, तो इस बार वीकेंड का वार में तो हंगामा होना तय है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) के साथ अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) की जमकर लड़ाई हुई।
ऐसे में राठी के सपोर्ट में पहले बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद (Urfi javed) आए थे। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है जो शिल्पा शिंदे का है। उन्होंने दिग्विजय की तारीफों के पुल बांधे और करणवीर मेहरा को फटकार लगाई।
शिल्पा ने दिग्विजय का दिया साथ
हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने दिग्विजय राठी के खेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, उन्हें वह पसंद है। वह इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि उसे क्या करना है। वह इतनी कम उम्र में बहुत मैच्योर दिखता है। शिंदे ने राठी की तारीफ की जिससे कई लोग तो जरूर जल भुन गए होंगे। हालांकि शिल्पा ने करण वीर मेहरा के साथ रहने के उनके कारण पर भी सवाल उठाया।
यह भी पढ़ें:Rajat Dalal को Farah Khan ने दी बाहर निकालने की धमकी, बोलीं- अगली बार शो से आउट कर दूंगी
करण के साथ क्यों है दिग्विजय
एक तरफ को शिल्पा शिंदे ने दिग्विजय राठी को सपोर्ट किया। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सवाल भी उठाया कि आखिर दिग्विजय करण के साथ क्यों हैं? वह बाद में घर में आए और वह घर में किसी भी ग्रुप को चुन सकते थे। उन्हें वास्तव में लगता है कि उनकी दोस्ती अच्छी है। मुझे लगता है कि चुम और दिग्विजय उनके अच्छे दोस्त हैं। हालांकि शिल्पा ने शिल्पा शिरोडकर को लेकर ये कह दिया कि वो उनकी दोस्त नहीं हैं।
ये सेलिब्रिटी भी आए राठी के सपोर्ट में
न सिर्फ शिल्पा शिंदे बल्कि और भी कई सेलिब्रिटी हैं जो दिग्विजय राठी के सपोर्ट में आए हैं। इस लिस्ट में बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नाम है। इसके अलावा उर्फी जावेद, अभिषेक मल्हान भी राठी के पक्ष में हैं। सभी ने राठी के गेमप्ले की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान को पछाड़ा! ‘Pushpa 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, देखें टॉप 8 की लिस्ट
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines