Bigg Boss 18 Time God Task: बिग बॉस 18 एक बार फिर टाइम गॉड बनने के लिए घरवालों के बीच में रेस शुरू हो गई है। इंटरेस्टिंग बात यह है कि इस बार सीधा मुकाबला करणवीर और विवियन के बीच में देखने को मिलने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रोमो में देखने को मिल गया है। अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच में टाइम गॉड बनने के लिए टास्क होने वाला है। इस टास्क के दौरान घर के लड़कों के साथ अत्याचार होने वाला है। यह अत्याचार कोई और नहीं बल्कि घर की लड़कियां ही करेंगी।
विवियन, करणवीर और अविनाश रेस में
बिग बॉस 18 के अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करणवीर, अविनाश और विवियन को एक बड़े से पिंजरे के अंदर बंद किया गया है। वहीं लड़कियों को यह मौका दिया गया है कि वह तीनों लड़कों को उस पिंजरे से बाहर आने के लिए मजबूर करें। इस दौरान लड़कियों ने मिलकर तीनों के साथ अत्याचार करना शुरू कर दिया।
प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि कशिश कपूर लाल मिर्च पाउडर को अविनाश की बॉडी पर लगा रही हैं। वहीं ईशा सिंह वैक्सिंग स्ट्रिप्स से करणवीर की बॉडी पर वैक्स कर रही हैं। इस दौरान कशिश भी अविनाश की बॉडी पर वैक्सिंग करती हुई दिखीं। विवियन को टाइम गॉड बनने की रेस से हटाने के लिए चाहत भी पीछे नहीं रहीं। वह विवियन के पर्सनल सामान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हुई दिखीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के फिनाले में पहुंच सकते हैं ये टॉप! मेकर्स की बॉयसनेस से मिला हिंट
टास्क के लिए पार हुईं हदें
उधर, चाहत की इस हरकत पर विवियन भड़क जाते हैं। वह कहते हैं कि ‘इतना याद रखना.. आज तुम ये करोगी तो अगली बार राशन में खुद को मैं सबसे ऊपर रखूंगा।’ इस दौरान चुम भी अविनाश के पास थाली पीटती हैं, जिससे अविनाश टाइम गॉड की रेस से बाहर हो जाएं। प्रोमो देखकर साफ पता चल रहा है कि कशिश और चुम अविनाश को इस रेस से बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि टाइम गॉड बनने के लिए अविनाश, करणवीर और विवियन किस हद तक टॉर्चर झेलते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाइम गॉड के लिए दो दावेदार विवियन और करणवीर बचेंगे। अब किसके हाथ में यह पावर आती है, यह आने वाले एपिसोड में पता चल पाएगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines