हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के लिए 2 कंटेस्टेंट हुए कंफर्म! एक का अब्दू रोजिक से खास कनेक्शन

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने में बस एक हफ्ता बचा है। शो में आने वाले अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इस बीच दो नाम और सामने आए हैं, जिन्हें कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। वैसे तो यह शो अगले महीने 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर अभी से बज बनना शुरू हो चुका है। शो से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स लगातार आ रहे हैं। अब तक कई टीवी सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिन्हें लेकर चर्चा है कि वो सलमान खान के शो में हिस्सा ले सकते हैं। निया शर्मा और अविनाश मिश्रा का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। इस बीच एक और नया अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए एक नहीं बल्कि दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें से एक का ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक के साथ खास कनेक्शन है। वहीं दूसरी खुद ‘बिग बॉस 11’ की विनर हैं।

दो लोगों के नाम आए सामने

जाहिर है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो कुछ वक्त पहले ही जारी किया गया था। प्रोमो में सलमान खान ने शो से जुड़े कई हिंट्स दिए थे। इसके हिसाब से पहले ही क्लीयर हो गया है कि इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का रहना काफी मुश्किल होने वाला है क्योंकि इस बार खुद बिग बॉस घरवालों का फ्यूचर प्रेडिक्ट करेंगे।

विज्ञापन

अब बिग बॉस ने ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे का फ्यूचर प्रेडिक्ट किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें बिग बॉस की ओर से कॉल आता है।

शिल्पा को आया बिग बॉस का कॉल

बता दें कि वीडियो में शिल्पा शिंदे फोन की ओर देखती हैं और कहती हैं, ‘बिग बॉस ने मुझे मैसेज क्यों किया?’ फिर एक वॉयस नोट सुनाई देता है कि बिग बॉस जानते हैं कि शिल्पा आप बहुत जल्द ही अपने पसंदीदा स्टार के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन

इस पर शिल्पा कहती हैं, ‘मेरे फेवरेट स्टार, यानी सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा। बिग बॉस ने मेरा दिन बना दिया है। आप मेरा फ्यूचर बता सकते हो बिग बॉस तो बेचारे कंटेस्टेंट्स का क्या होगा? ये तो वक्त ही बताएगा।’

अब्दु रोजिक के भाई की एंट्री

इस वीडियो के आने के बाद से माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 18’ में नजर आ सकती हैं। उनके अलावा एक और नाम सामने आया है। TOI की रिपोर्ट की मानें तो अब्दू रोजिक के भाई फहाद अल नुआइमी भी सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन

अगर ऐसा हुआ तो 7 अमीरात के शासक परिवार में से एक अल नुआइमी परिवार के फहाद अल नुआइमी पहली बार बतौर अमीराती कंटेस्टेंट सलमान खान के शो में नजर आएंगे।

अब्दु रोजिक का आया रिएक्शन

आपको बता दें कि अजमान में जन्में फहाद अल नुआइमी महज 20 साल के हैं। रिश्ते में वो अब्दू रोजिक के भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दू को लाइमलाइट तक पहुंचाने में फहाद का बड़ा योगदान है। अब वो खुद ‘बिग बॉस 18’ में दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

उधर, फहाद की एंट्री की खबर पर छोटे भाईजान अब्दू का रिएक्शन भी आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु ने कहा कि अगर सलमान खान के शो पर उनके भाई फहाद अल नुआइमी जाएंगे तो वो उनका फुल सपोर्ट करेंगे। उन्हें लड़कियां काफी पसंद करेंगी। बता दें कि फिलहाल मेकर्स की ओर से फहाद के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola