Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है और अब घर के अंदर दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर की एंट्री हो गई है। इस बीच शो से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जो आपको भी हैरान कर सकता है वीकेंड का वार से पहले हिंसा के चलते घर के एक सदस्य का सफर बिग बॉस से खत्म हो सकता है।
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि शो से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज का कहना है। यहां जिस सदस्य की बात हो रही है वो आरफीन खान की पत्नी सारा आरफीन खान हैं, जिन्हें हालिया प्रोमो में अपना कंट्रोल खोते हुए देखा गया था। गुस्से में आकर सारा ने घर की प्रॉपर्टी को क्षति पहुंचाई थी और विवियन डीसेना पर सामान फेंका था।
सारा ने खोया अपना आपा
बता दें कि मेकर्स की ओर से बीते दिन प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था, जो अपकमिंग एपिसोड का है। प्रोमो में सारा आरफीन खान को अपना आपा खोते हुए देखा गया था। दरअसल, बिग बॉस ने घर का नया टाइम गॉड चुनने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया था।
उस खेल से सारा बाहर होने की घोषणा करती हैं और कहती हैं कि उन्हें अपने घर वापस जाना है। इतना बोलने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं और घर की संपत्ति को लात मारती हैं।
अविनाश के सीने पर फेंका सामान
उधर, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग दोनों मिलकर सारा को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं लेकिन वह गुस्से में चीखती चिल्लाती रहती हैं। यही नहीं वो अविनाश मिश्रा पर कुछ चीज उठाकर फेंकती हैं, जो सीधे उनके सीने पर लगती है।
इसके अलावा प्रोमो में सारा को विवियन डीसेना और ईशा सिंह पर सामान फेंकते हुए भी देखा गया। आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि सारा जो वस्तु उठाकर अविनाश की तरफ फेंकती हैं, उसका निशाना अविनाश के सीने पर पड़ जाता है।
सारा को मिलेगी हिंसा की सजा
सारा की इस हरकत पर अविनाश बिग बॉस से कहते हैं कि अगर उन्होंने जो किया है, वह ठीक है तो आगे जो भी होगा वह ठीक ही होना चाहिए। फैन पेज के अपडेट के मुताबिक, घर की संपत्ति, कंटेस्टेंट्स से हिंसा और शो के सबसे कार्डिनल नियम को तोड़ने के चलते सारा आरफीन खान का सफर शो से खत्म हो सकता है।
हालांकि मेकर्स की तरफ से सारा के एलिमिनेशन की अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि यह बात भी साफ है कि पिछले कई सीजन में हिंसा और घर की प्रॉपर्टी को क्षति पहुंचाने वाले अब तक कई एक्स कंटेस्टेंट बिग बॉस के एलिमिनेशन का शिकार बन चुके हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines