Bigg Boss 18 Update: मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस‘ के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने घर में एंट्री ली है। उनके अलावा वेटलिफ्टर रजत दलाल और राजनीति की दुनिया में नाम कमा चुके तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। दिलचस्प बात ये है कि कल रात ही ग्रैंड प्रीमियर हुआ जिसमें सभी 18 कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में गृह प्रवेश किया और पहले ही दिन घर जंग का अखाड़ा बन गया। पहले ही दिन रजत दलाल और तेजिंदर पाल के बीच में तीखी बहस देखने को मिली जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पहले ही दिन 2 कंटेस्टेंट में लड़ाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल और वायरल भाभी हेमा शर्मा जेल में हैं। वहीं बाहर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा बैठे हुए हैं। इस दौरान एक वीडियो को लेकर दोनों के बीच में तीखी बहस शुरू हो गई।
दरअसल, रजत दलाल पूछते हैं, ‘पूरे भारत ने वीडियो देखी थी। क्या आपने बाइक को गिरते हुए देखा?’ इसका जवाब देते हुए पॉलीटीशियन कहते हैं, ‘हां, गिरते हुए देखा न।’ ये सुनते ही रजत दलाल गुस्से से लाल हो जाते हैं।
रजत दलाल ने दी धमकी
वीडियो में रजत दलाल आगे कहते हैं, ‘मैं न गवार हूं और मैं बहुत प्यार से बात करता हूं इसलिए प्यार से रहो।’ तभी तेजिंदर पाल कहते हैं, ‘ऐसा है, सारे देश में चालाकी एक बाइक गिरी।’ इस पर रजत कहते हैं, ‘यहां सब देख रहे हैं न बाकी। इसलिए हिसाब से बात करो। दो मिनट में भूत बना दूंगा।’ दोनों के बीच में हुई इस तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
चाहत पांडे ने जीता पहला टास्क
बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ में पहली कंटेस्टेंट बनकर आईं टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे को बिग बॉस ने एक टास्क दिया था। पहले ही दिन उन्हें जेल की चाबी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि या तो वो घर में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स में से किन्हीं दो कंटेस्टेंट को जेल में रहने के लिए राजी कर लें। वरना उन्हें खुद जेल में रहना पड़ेगा।
ऐसे में चाहत सभी घरवालों से रिक्वेस्ट करती हैं। प्रोमो के मुताबिक, माना जा रहा है कि रजत दलाल और हेमा शर्मा जेल में रहने के लिए राजी हो गए हैं। इस तरह चाहत बिग बॉस का पहला टास्क जीत जाएंगी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines