Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ अगले महीने से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। शो के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कौन-कौन से सेलेब्स इस बार विवादित शो का हिस्सा बनेंगे इस पर लगातार अपडेट आ रहे हैं। हाल ही में अपडेट आया कि इतिहास में पहली बार ‘बिग बॉस 18’ में इंडिया की पहली AI सुपरस्टार नैना अवतार हिस्सा लेने जा रही हैं। हालांकि ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि नैना शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी या फिर मेकर्स के साथ गेम शो का हिस्सा बनेंगी।
खैर ये आने वाला वक्त बताएगा। इस बीच कंटेस्टेंट्स को लेकर एक और बड़ा अपडेट आ गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी के दो बड़े चेहरे सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
बिग बॉस 18 पर नया अपडेट
जाहिर है कि मेकर्स की ओर से पिछले हफ्ते ही ‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था। प्रोमो में बताया गया कि इस बार शो की थीम फ्यूचर पर बेस्ड होगी। शो की टैगलाइन भी यही दी गई थी कि इस बार बिग बॉस की नजर कंटेस्टेंट्स के भविष्य पर होगी। शो का हिस्सा बनने जा रहे कई सेलेब्स के नाम इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पिशाचिनी’ एक्ट्रेस नायरा बनर्जी का नाम सलमान खान के शो के लिए सामने आ रहा है। इसके अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर शहजादा धामी भी शो के लिए कंफर्म किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: इंडिया की पहली AI सुपरस्टार नैना अवतार कौन? जो Bigg Boss 18 की बनीं कंफर्म कंटेस्टेंट!
खतरों के खिलाड़ी में आ चुकीं नजर
बता दें कि नायरा बनर्जी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। इससे पहले उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में देखा जा चुका है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब खबर है कि नायरा ‘बिग बॉस 18’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने जा रही हैं।
उनके अलावा शहजादा धामी, चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा का नाम भी सामने आ रहा है। इन तीनों सेलिब्रिटीज के नाम भी शो के लिए कंफर्म बताए जा रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से इन नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
मेकर्स ने शो से किया था बाहर
जाहिर है कि एक्टर शहजादा धामी को दर्शकों ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी पसंद किया था। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को कथित तौर पर रातों-रात इस शो से बाहर कर दिया गया था। इसके पीछे उनका गैर-पेशेवर होना वजह बताई गई थी।
अब खबर है कि शहजादा धामी ‘बिग बॉस 18’ के कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। ऐसे में शहजादा शो में अपने निकाले जाने की अनसुनी सच्चाई बयां कर सकते हैं। जाहिर है कि राजन शाही स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ साल 2009 से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है।
कौन बनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट?
‘बिग बॉस 18’ को लेकर आए अब तक के अपडेट्स के मुताबिक, कथित तौर पर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। उन्होंने अपने शो ‘चुड़ैल’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
उनके अलावा शो के लिए अब तक अंजलि आनंद, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, दीपिका आर्य, सुनील कुमार, कनिका मान, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी, अनीता हसनंदानी, मीरा देओस्थले, अर्जुन बिजलानी और सुरभि ज्योति के नामों की चर्चा चल रही है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines