हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनीं TV की नागिन? एक एपिसोड की फीस उड़ा देगी होश!

Bigg Boss 18 Highest Paid Contestant: बिग बॉस 18 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। फैंस भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो में सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन होगा इस पर अपडेट आ गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Expected Contestant List

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शो का प्रोमो पहले ही जारी हो चुका है, अब इंतजार है तो बस प्रीमियर का जो 6 अक्टूबर को रात 9 बजे से कलर्स टीवी चैनल और जियो सिनेमा पर होगा। शो में वैसे तो 18 चेहरे दिखाई देंगे जिनकी एंट्री बिग बॉस हाउस में बतौर कंटेस्टेंट होगी लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक सिर्फ एक नाम की पुष्टि हुई है और वो TV की नागिन निया शर्मा हैं।

बता दें कि रविवार को हुए ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के ग्रैंड फिनाले पर खुद रोहित शेट्टी ने निया शर्मा का नाम सलमान खान के शो के लिए कंफर्म किया था। अब खबर आ रही है कि इस शो में जाने के लिए निया काफी मोटी रकम चार्ज कर रही हैं।

खतरों के खिलाड़ी में आ चुकीं नजर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निया शर्मा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टीवी शो ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस शो में उनका साइड रोल था। स्टार प्लस के शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ ने निया शर्मा को घर-घर में पॉपुलर बना दिया।

विज्ञापन

इसके बाद एकता कपूर के शो ‘नागिन’ और ‘जमाई राजा’ जैसे शोज ने निया को टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कर दिया। निया शर्मा को रोहित शेट्ट के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के लिए 2 कंटेस्टेंट हुए कंफर्म! एक का अब्दू रोजिक से खास कनेक्शन

विज्ञापन

फैंस भी निया को देखने के लिए बेकरार

टीवी के कई सारे शोज में नजर आ चुकीं निया शर्मा अब सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस भी उनके बोल्ड और बेबाक अंदाज को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच खबर है कि निया ने इस शो के लिए काफी मोटी रकम चार्ज की है।

उन्होंने शो में हिस्सा लेने के लिए 5.5 करोड़ रुपये फीस की डिमांड की है। ऐसे में TV की ये नागिन ‘बिग बॉस 18’ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस बन गई है।

विज्ञापन

सबसे महंगी कंटेस्टेंट होंगी निया?

सूत्रों की मानें तो अगर निया शर्मा बिग बॉस के घर में पूरे 14 हफ्तों तक रहती हैं, तो वो एक एपिसोड के लिए 5.4 लाख रुपये कमा सकती हैं। वहीं अगर निया आगे बढ़ते हुए फाइनल तक पहुंच जाती हैं, तो उनकी फीस में बढ़ोतरी होना लाजमी होगा।

बता दें कि निया शर्मा से पहले ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर धीरज धूपर का नाम सामने आया था, जो इस शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताए गए थे। हालांकि उनका नाम फिलहाल कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन

इस बार होगा टाइम का तांडव

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मेकर्स की तरफ से ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो में शो की थीम रिवील की गई थी। जाहिर है कि इस बार बिग बॉस के घर में टाइम का तांडव देखने को मिलेगा।

घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स के फ्यूचर पर बिग बॉस की नजरें होंगी। यानी कि इस बार बिग बॉस अपनी तीसरी आंख खोलेंगे और कंटेस्टेंट्स का भविष्य बताएंगे। अब ये कैसे होगा इसे जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola