Bigg Boss 18 Update: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जब से खत्म हुआ है, फैंस सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18‘ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं मेकर्स भी सेलेब्स से लगातार शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो सितंबर महीने के आखिरी में ऑनएयर हो सकता है। हालांकि ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है। इस बीच कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिन्हें लेकर चर्चा है कि वो सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं। पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी फेम विशाल पांडे को लेकर खबर आई थी कि वो शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब एक और एक्टर का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये एक्टर ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बन सकता है।
टीवी का हैंडसम हंक कौन?
मीडिया रिपोर्ट्स में जिस एक्टर की ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री का दावा किया जा रहा है, वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। ये सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए थे। अब शो से जुड़ी जानकारी देने वाले एक फैन पेज ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि मोहसिन खान सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं। खबर यह भी है कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है और इसी सिलसिले में मोहसिन मेकर्स की टीम से दो बार मिल चुके हैं। हालांकि इन खबरों पर ऑफिशियल कन्फमेशन आना फिलहाल बाकी है।
यह भी पढ़ें: ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित को होगी जेल? ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम पर फिर लगा गंभीर आरोप
डेढ़ साल पहले आया था हार्ट अटैक
मोहसिन खान का नाम सुनकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या वो शो का हिस्सा बनते हैं? जाहिर है कि एक्टर पिछले काफी समय से टीवी से दूर चल रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मोहसिन ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि डेढ़ साल पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके चलते कई दिन वो अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्होंने यह भी बताया था कि वो फैटी लिवर की दिक्कत से जूझ रहे हैं।
इस कॉमेडियन के आने की चर्चा
मोहसिन खान के अलावा मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का नाम भी सामने आ रहा है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ के मेकर्स ने कॉमेडियन को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। वहीं समय रैना भी लगातार मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान के शो के लिए इससे पहले शोएब इब्राहिम, अर्जुन बिजलानी, समीरा रेड्डी, कनिका मान और दीपिका आर्या समेत कई नाम सामने आ चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-कौन शो का हिस्सा बनेगा?
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines