Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बाद मेकर्स ने ‘बिग बॉस 18‘ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि यह शो 5 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक दे सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं आई है। इस बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। शो की विनर सना मकबूल हों या विशाल पांडे और अरमान मलिक। शो में आ चुके कंटेस्टेंट्स इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं खबर है कि कुछ को बिग बॉस 18 में भी देखा जा सकता है। इस बीच फैंस सलमान खान के शो में जिस एक्स कंटेस्टेंट का देखना चाहते हैं वो शिवानी कुमारी हैं। फैंस चाहते हैं कि शिवानी एक बार फिर से बिग बॉस का हिस्सा बनें और दर्शकों को एंटरटेन करें।
यहां देखें क्या कहता है पोल
बता दें कि इस ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ खत्म होने के बाद से ‘बिग बॉस 18’ को लेकर काफी चर्चा है। शो में आने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आए दिन वायरल होती है। इस बीच News24 की तरफ से एक पोल चलाया गया जिसमें देश की जनता से पूछा गया कि वो सलमान खान के शो में किसे देखना चाहते हैं? इनमें चार नाम दिए गए जो शिवानी कुमारी, एल्विश यादव, कृतिका मलिक और सीमा हैदर का था। जिस नाम पर जनता ने सबसे ज्यादा वोट किया वो नाम शिवानी कुमारी का है, जबकि कुछ लोगों ने कृतिका मलिक और सीमा हैदर के नाम लिए हैं। एल्विश यादव का नाम बहुत कम लोगों ने लिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss होस्ट करने से सुपरस्टार का इनकार, शो शुरू होने से पहले फैंस को तगड़ा झटका
जनता ने शिवानी को दिया प्यार
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर की औरैया की रहने वालीं शिवानी कुमारी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आई थीं। शो में उनकी जर्नी लंबे समय तक रही। आलम ये रहा है कि शो से दीपक चौरसिया, अदनान शेख, सना सुल्तान जैसे कई कंटेस्टेंट्स आउट हो गए लेकिन शिवानी कुमारी की जर्नी शो में कायम रही। देश की जनता ने उन्हें बराबर सपोर्ट किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से शिवानी को तगड़ा सपोर्ट मिलता रहा। फिनाले से एक हफ्ते पहले ही शिवानी कुमारी एलिमिनेट हो गई थीं।
शिवानी की चौकड़ी फैंस को आई पसंद
जाहिर है कि शिवानी कुमारी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी भाषा और अपने बचपने से दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था। उन्होंने शो को टीआरपी दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा सना मकबूल, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के साथ भी उनकी दोस्ती काफी पसंद की गई थी। यही वजह है कि फैंस चाहते हैं कि शिवानी दोबारा से सलमान खान वाले ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन में नजर आएं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई शिवानी अपने चाहने वालों की इस विश को पूरा करती हैं?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines