Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। कुछ घरवाले पूरी शिद्दत से दोस्ती निभा रहे हैं, तो कुछ के बीच में मतलब की दोस्ती नजर आ रही है। पिछले हफ्ते घर में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री की एंट्री हुई थी। माना जा रहा था कि तीनों के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा लेकिन अब लग रहा है कि तीनों खुद में ही खो गई हैं। इस बीच बिग बॉस ने हिंट दे दिया है कि इस हफ्ते घर में मिड वीक एविक्शन होना तय है। तीनों में से कोई एक बाहर हो सकता है।
वाइल्ड कार्ड को अल्टीमेटम
बिग बॉस 18 से जुड़े फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने अपकमिंग एपिसोड की एक झलक शेयर की है। इस प्रोमो में तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री को खुद बिग बॉस ने अल्टीमेटम दे डाला है। सबसे पहले तो बता दें कि यह तीनों ही वाइल्ड कार्ड इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में नॉमिनेट नहीं हुई हैं लेकिन इनमें से कोई एक मिड वीक में घर से बेघर हो जाएगा यह जरूर बिग बॉस ने कंफर्म कर दिया है।
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। यहां वह तीनों से कहते हैं कि इस घर में रिश्ते बनाना जरूरी है। अगर आपके रिश्ते ही नहीं बनते हैं तो आपका यहां रहना बहुत ही मुश्किल है। बिग बॉस कहते हैं कि अगर यह हफ्ता खत्म होने तक आप तीनों में से किसी ने भी इस घर में सबसे कम कनेक्शन बनाए तो वह उसी वक्त शो से एलिमिनेट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की 5 मास्टर चाल, घर में कराया बवाल, Bigg Boss भी मानते ‘लाडला’
कौन होगा घर से बेघर
बिग बॉस का अल्टीमेटम सुनने के बाद एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री शॉक्ड रह जाती हैं। अब देखना होगा कि तीनों ही घर में खुद को बनाए रखने के लिए क्या करती हैं। वहीं किसे इस हफ्ते मिड एविक्शन का शिकार होना पड़ सकता है। जाहिर है कि वीकेंड का वार में हिना खान आई थीं, जहां उन्होंने भी तीनों को घर में एक्टिव होने की सलाह दी थी।
यह 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट
गौरतलब है कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर और तजिंदर पाल सिंह बग्गा शामिल हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते किस सदस्य का घर से पत्ता कटेगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines