Bigg Boss 18 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घरवालों के बदलते रिश्ते, मेकर्स का ट्विस्ट और लड़ाई-झगड़ा दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। अब बिग बॉस के घर में कुछ तीखे सवालों का दौर आने वाला है। जी हां, अपकमिंग एपिसोड में घर में कुछ नए मेहमान आ रहे हैं, जो घरवालों के साथ बातचीत करेंगे। इसकी एक झलक प्रोमो में देखने को मिल गई है। बिग बॉस 18 में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एंट्री हुई है, जो शिल्पा और विवियन से कुछ सवाल करते दिखे हैं। वहीं दोनों कंटेस्टेंट का उनके सामने दर्द छलका है।
अनुराग कश्यप पहुंचे शो में
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘द खबरी’ ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में अनुराग कश्यप घर के अंदर पहुंचे है। उन्होंने कन्फेशन रूम में शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना को बुलाया और उनके साथ बातचीत की। वहीं अनुराग से बात करते हुए शिल्पा काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बहन नम्रता शिरोडकर से झगड़े की बात शेयर की।
प्रोमो में जब अनुराग, शिल्पा शिरोडकर से कहते हैं कि उन्हें डिप्लोमेटिक का टैग दिया गया है तब एक्ट्रेस कहती हैं, ‘यहां घरवाले नहीं हैं, मेरे अपने जो मुझे पकड़े और कहें। मैं अपने घर में सबसे छोटी हूं।’ इस पर अनुराग हैरानी से पूछते हैं कि क्या आपकी बहन नम्रता आपसे बड़ी हैं? तब शिल्पा ‘हां’ में जवाब देती हैं।
यह भी पढ़ें: करणवीर मेहरा की गेम एक्सपोज, क्या गौतम गुलाटी की तरह बनेंगे शो के विनर?
क्यों इमोशनल हुईं शिल्पा
अनुराग कश्यप शिल्पा से उनकी बहन नम्रता के बारे में सवाल करते हैं, तब एक्ट्रेस कहती हैं, ‘बिग बॉस में आने से पहले मेरी और नम्रता की लड़ाई हो गई थी। मैंने उससे 2 हफ्ते तक बात नहीं की। फिर मैं शो में आ गई।’ इतना कहते ही शिल्पा काफी इमोशनल हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अपनी बहन की बहुत याद आती है।
विवियन ने कही दिल की बात
प्रोमो के अगले पार्ट में अनुराग, विवियन को बुलाते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या उन पर इस बात का प्रेशर है कि उनकी बेटियां शो देख रही हैं, उनके बारे में क्या सोचती होंगी? इस पर विवियन कहते हैं, ‘मैं अपनी लाइफ में करीब 98% टाइम मिसजज किया गया हूं। जब लोग मुझे पहली बार देखते हैं, तो यही सोचते हैं कि ये आदमी खराब है।’ अनुराग उनसे पूछते हैं कि शो में अंदर आने के बाद बाहर जाने का मन करता है या फिर जीतने का?
अनुराग कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए विवियन कहते हैं, ‘लाडला होकर भी अगर जीत नहीं पाया तो… मतलब मुझे असाइनमेंट समझ नहीं आएगा तो फिर किसे आएगा?’ इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस भी एपिसोड को देखने के लिए उतावले हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
44 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines