Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में काफी कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो दर्शकों के लिए भी एक्सेप्ट कर पाना आसान नहीं है। इनमें से एक तो है मेकर्स का बायस्ड बर्ताव और दूसरा घर में खुलकर चल रही हिंसा। हाल ही में 2 ऐसे टास्क देखने को मिले हैं जिनमें साफ-साफ एक कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर के अहम नियमों का उल्लंघन करता हुआ नजर आ रहा है। धक्का-मुक्का और हिंसा करने के बावजूद मेकर्स ने अभी तक इस कंटेस्टेंट के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। ऐसे में इस शख्स को अब चैनल का ‘नेपो चाइल्ड’ भी बताया जा रहा है।
उमर रियाज का बिग बॉस और कलर्स चैनल पर फूटा गुस्सा
‘बिग बॉस 18’ के इस ‘नेपो चाइल्ड’ को एक्सपोज करते हुए अब बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट ने मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आपको बता दें, अब जिसका गुस्सा कलर्स चैनल पर फूटा है वो असीम रियाज (Asim Riaz) के भाई उमर रियाज (Umar Riaz) हैं। याद दिला दें, उमर रियाज ‘बिग बॉस सीजन 15’ में नजर आए थे। शो में वो एक मजबूत कंटेस्टेंट थे और फैंस को लग रहा था कि वो फिनाले तक आराम से पहुंच जाएंगे। हालांकि, एक टास्क में हुई गर्मागर्मी के बाद मेकर्स ने उमर रियाज को हिंसा करने के आरोप में आउट कर दिया।
उमर रियाज ने गुस्से में शेयर किया पोस्ट
अब जब वही हिंसा शो पर दोबारा देखने को मिल रही है, लेकिन मेकर्स उस पर कोई एक्शन नहीं ले रहे तो ये देखकर उमर रियाज का खून खौल उठा है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उमर ने एक पोस्ट शेयर कर बिग बॉस को लताड़ लगाई है। अपनी डिसअपॉइंटमेंट जताते हुए उन्होंने लिखा, ‘चेहरे पर चोट की बात बकवास है! काश अपने टास्क के दौरान मैं अपने माथे पर आए स्कार्स दिखा पाता। मुझे यकीन है कि चैनल ने उन्हें दिखाया नहीं होगा क्योंकि मैं कभी भी उनका ‘नेपो चाइल्ड’ नहीं था!’ इसके साथ ही उमर ने अपने इस पोस्ट में मिडिल फिंगर भी दिखाई है।
Umar Riaz Post
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: रातों-रात सेंसेशन बने ये 5 स्टार्स, पूरे साल चमकी इनकी किस्मत
उमर ने किसे बताया नेपो चाइल्ड?
आपको बता दें, यहां उन्होंने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को ‘नेपो चाइल्ड’ बताया है। दरअसल, हाल ही में पहले टाइम गॉड बनने के लिए हुए टास्क में उन्होंने जबरदस्ती खुलकर रजत दलाल (Rajat Dalal) को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान वो खुद घायल हो गए थे और उनके चेहरे पर चोट भी आ गई। इसके बाद हाल ही में हुए टास्क के दौरान उन्होंने रजत को सरेआम पूल में धक्का मारा, बावजूद इसके उनके ऊपर मेकर्स ने कोई सख्ती नहीं बरती और न ही हिंसा करने के लिए उन्हें शो से बाहर निकाला। ऐसे में अब उमर रियाज ने करण वीर मेहरा को चैनल का नेपो चाइल्ड कह दिया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines