Bigg Boss 18 Nomination Twist: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब तेजी से फीनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं सारे कंटेस्टेंट भी विनर की रेस में आगे बढ़ने के लिए अपना असली गेम खेल रहे हैं। बीते दिन सारा अरफीन खान घर से इविक्ट हो गई हैं। वहीं अब नई नॉमिनेशन की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें तगड़ा ट्विस्ट आया है। अब इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है और नॉमिनेशन टास्क क्या था इस बारे में सब कुछ जान लेते हैं। आइए जान लेते हैं कि किसने किसे नॉमिनेट किया और किसे सेव किया?
बिग बॉस 18 में कौन-कौन नॉमिनेट
बिग बॉस 18 में अब लेटेस्ट नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। जी हां, आपको यकीन नहीं है तो जल्दी से लिस्ट ही देख लो। इस बार ईशा सिंह, चाहत पांडेय, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका नॉमिनेट हैं, जिनके सिर पर इविक्शन की तलवार लटक गई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ईशा सिंह इस तरह होंगी बेघर! देखें रैंकिंग लिस्ट में कौन किस नंबर पर?
क्या था नॉमिनेशन टास्क
दरअसल आज के एपिसोड में एक बार फिर से नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। वैसे तो ये हर बार होता है लेकिन इस बार एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो आपको हैरान कर देगा। आइए सबसे पहले टास्क के बारे में जान लेते हैं। दरअसल इस बार बिग बॉस के घर में एक सुरक्षा दीवार थी जिसमें दो प्रतियोगियों की तस्वीरें थीं। अंतिम दो प्रतियोगी जिनकी तस्वीर दीवार पर रहेगी उन्हें नॉमिनेशन से बचा लिया जाएगा। बाकी सभी को नॉमिनेट किया जाएगा।
किसने किसे किया सेव किसे नॉमिनेट
नॉमिनेशन के टास्क में इस बार चुम दरांग ने बतौर टाइम गॉड दीवार पर सबसे पहले विवियन डिसेना और रजत दलाल की तस्वीर लगाई। जैसा कि वह जानती थी कि अगले आने वाले किसी भी व्यक्ति को एक तस्वीर को किसी अन्य कंटेस्टेंट के साथ बदलना होगा।
चाहत ने सबसे पहले विवियन को नॉमिनेट किया और करणवीर को सेफ, फिर अविनाश ने रजत को नॉमिनेट किया और चाहत की फोटो लगाई। विवियन ने चाहत को नॉमिनेट किया और श्रुतिका की फोटो वॉल पर लगा दी। रजत ने करणवीर को नॉमिनेट किया और शिल्पा को टांग दिया।
नॉमिनेशन में आया ट्विस्ट
गेम में ट्विस्ट न आए तो मजा ही नहीं आता। ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया और अविनाश को सेव, इसके बाद कशिश ने शिल्पा को नॉमिनेट कर दिया और रजत को सेव। श्रुतिका ने रजत को नॉमिनेट किया और करणवीर सो सेव। करणवीर ने अपना बेटे का फर्ज अदा किया और शिल्पा को सेव कर ईशा को नॉमिनेट कर दिया।
यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot के दोगलेपन के दो सबूत, एक में Eisha-Karan को सपोर्ट, दूसरे में पलटा
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines