‘बिग बॉस 18’ में कई ऐसे रिश्ते बने हैं, जिनसे अभी तक फैंस ऑब्सेस्ड हैं। ये शो हर बार कुछ सेलेब्स को कभी न टूटने वाले रिश्ते दे जाता है। इस बार भी कुछ लोगों को पक्की दोस्तियां मिली हैं, तो किसी को ‘बिग बॉस’ के घर में प्यार मिल गया। अब एक पॉपुलर ट्रायो ने सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 18’ के सबसे चर्चित ट्रायो के रीयूनियन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये वही ट्रायो है जो पूरे सीजन सभी घरवालों के निशाने पर रहा है।
‘बिग बॉस 18’ का ट्रायो फिर आया साथ
दरअसल, विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ देर पहले ही ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये तीनों साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। विवियन, ईशा और अविनाश के चेहरों पर स्माइल भी नजर आ रही है। ये तीनों एक-साथ बेहद खुश दिख रहे हैं। आपको बता दें, ‘बिग बॉस’ खत्म होने के बाद ईशा और अविनाश अक्सर ही साथ नजर आते हैं।
विवियन, ईशा और अविनाश का रीयूनियन देख मुस्कुराए फैंस
हालांकि, अब विवियन के साथ इन दोनों को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। ब्लैक शर्ट में अविनाश बेहद हैंडसम लग रहे हैं और टी-शर्ट में विवियन का कैजुअल लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, ईशा फ्लोरल टॉप में बेहद प्रीटी लग रही हैं। अब इस खास मीटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए विवियन ने कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ चीजों के लिए कैप्शन की जरूरत नहीं होती- ये उनमें से एक है।’ अब विवियन के इस पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमैंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हानिया आमिर को लोग क्यों बोले ‘एक धर्म चुन लो’? पाक एक्ट्रेस को धड़ाधड़ मिली अनफॉलो करने की धमकी, क्या है मामला?
विवियन ने नहीं टूटना दिया ये रिश्ता
फैंस इन तीनों को साथ देख हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं। लोग ये भी कह रहे हैं कि उनकी स्माइल किसी का भी दिल पिघला सकती है! बहुत प्योर और अनमोल। फैंस इन तीनों को साथ देखकर बेहद खुश हैं और इन्हें अपना फेवरेट ट्रायो बता रहे हैं। बता दें, ज्यादातर लोगों को लगा था कि शो खत्म होने के बाद ये दोस्ती भी टूट जाएगी क्योंकि विवियन को शो में ईशा और अविनाश धोखा दे चुके थे। यहां तक कि विवियन की पत्नी को भी ये दोस्ती पसंद नहीं थी। फिर भी विवियन ने इस दोस्ती में दरार नहीं आने दी।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
28 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines