Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आगाज 6 अक्टूबर को हुआ था, अब 19 जनवरी को फिनाले होने को है। बिग बॉस के घर में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट ही बचे हैं, क्योंकि एक दिन पहले ही कशिश कपूर का इविक्शन हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इसी बीच फिनाले से पहले न्यूज 24 ने एक पोल करवाया। जिसका रिजल्ट आ गया है। पता चला है कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी कौन लेने का हकदार है, किसे टॉप 2 में रखा है और कौन टॉप 3 बना है?
इन चार कंटेस्टेंट के बीच हुई कांटे की टक्कर
हमने जो पोल निकाला उसमें 4 कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर थी। ये नाम हैं- रजत दलाल, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और चाहत पांडेय। विवियन डीसेना को तो शुरुआत से ही कलर्स का लाडला कहा जा रहा है, इसलिए वो टॉप 4 में आ सकते हैं। वहीं करणवीर मेहरा अपने गेम की वजह से टॉप 4 में काउंट हुए हैं। चाहत और रजत अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से इस लिस्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट से Eisha Singh आउट, पॉपुलेरिटी रैंकिंग में उलटफेर
कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर
अब ये जान लेते हैं कि बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा? पोल के हिसाब से सबसे ज्यादा वोट रजत दलाल को मिले हैं। ऐसे में अगर जनता के वोट के आधार पर विनर चुना गया तो वो रजत ही हो सकते हैं। इसके पीछे रजत की फैन फॉलोइंग है, सोशल मीडिया पर उनका एक अलग ही रुतबा है। वहीं घर में भी वो अच्छा खेल रहे हैं,और कई जगहों पर फेयर रहते हैं। रिश्ते निभाने की बात हो तो बेशक एक मौके पर उन्होंने ईशा सिंह को ओवरटेक किया हो लेकिन बाद में दिल से रिश्ता निभाने की कोशिश की। वहीं सारा अरफीन खान के साथ भी शुरू से लेकर लास्ट तक दोस्ती निभाई।
टॉप 2 में कौन
बिग बॉस में कहा जाता है कि जनता के फैसले के आगे सभी फैसले बेमानी होते हैं। लेटेस्ट पोल में भी ऑडियंस ने जमकर भाग लिया और रजत को ट्रॉफी का हकदार बताया। वहीं विवियन डीसेना को फर्स्ट रनरअप बताया। आपको याद होगा कि बिग बॉस ने प्रीमियर वाले दिन भी विवियन को यह कहकर मिलवाया था कि ये शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट हैं। अब लग रहा है कि उनकी बात सच थी।
करणवीर मेहरा रेस से बाहर
पोल में करणवीर मेहरा और चाहत पांडेय का नाम भी था। लेकिन जनता ने उन्हें प्राथमिकता दी ही नहीं। करणवीर मेहरा को दमदार कंटेस्टेंट माना जा रहा था, लेकिन कहीं न कहीं अपने एटीट्यूड की वजह से वो लोगों की नजरों से उतर गए हैं। वहीं चाहत के विवाद और उनका हर बात पर झूठ बोलना भी लोगों को अखर रहा है। ऐसे में जनता के वोट के आधार पर ये दोनों तो विनर रेस से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Karanveer को टॉप 2 से बाहर निकालेगा उनका एटीट्यूड? टूटेगा विनर बनने का सपना!
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
23 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines