Bigg Boss 18 Top Moments: बिग बॉस 18 अपनी उल्टी गिनती शुरू कर चुका है। शो के फिनाले में बस कुछ दिन बाकी हैं। 19 जनवरी को शो का विनर मिल जाएगा और इसी के साथ यह सीजन खत्म हो जाएगा। सलमान खान का यह शो जब शुरू हुआ था, तब फैंस को थोड़ा बोरिंग लगा था लेकिन जैसे-जैसे बिग बॉस की जर्नी आगे बढ़ती गई तो शो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचने लगा। इसके अलावा बिग बॉस 18 के इस सीजन में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं जिससे शो का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में…
दिग्विजय राठी का एविक्शन
बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री लेने वाले दिग्विजय सिंह राठी का एलिमिनेशन इस सीजन का सबसे अनफेयर एविक्शन रहा है। दिग्विजय को नॉमिनेट करते वक्त बिग बॉस ने शो के इतिहास में पहली बार वोटिंग ट्रेंड्स घरवालों को बताए थे। बिग बॉस ने दिग्विजय से कहा था कि अगर वह नॉमिनेट नहीं होते तो टॉप 5 में उनकी एंट्री पक्की थी। फैंस का आरोप था कि दिग्विजय को काफी सपोर्ट मिल रहा है इसलिए बिग बॉस ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया।
रजत दलाल की दोस्ती
रजत दलाल ने कई घरवालों के साथ समीकरण बनाए हैं लेकिन अजीब बात यह है कि इस सीजन में रजत ने जिनके साथ दोस्ती की वह घर से एलिमिनेट हो गया। एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, सारा खान और कशिश कपूर इसका ताजा उदाहरण हैं।
करणवीर नहीं बने टाइम गॉड
बिग बॉस 18 में पहली बार टाइम गॉड कॉन्सेप्ट आया। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि करणवीर मेहरा आज तक टाइम गॉड नहीं बन सके जबकि वह टॉप 2 के दावेदार हैं और शुरुआत से बिग बॉस में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
धोखा मिलने के बावजूद दोस्ती
बिग बॉस का इतिहास रहा है कि घरवालों को जब-जब उनके अपनों ने धोखा दिया है तो उनकी दोस्ती में दरार आई है। इस सीजन में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के बीच काफी स्ट्रांग बॉन्ड देखा जा रहा है। पूरे सीजन के दौरान शिल्पा ने कई बार करण को धोखा दिया लेकिन करण ने उनसे दोस्ती नहीं तोड़ी।
बिग बॉस के समीकरण
बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप हर सीजन में लगता रहा है। इस सीजन में बिग बॉस कुछ चहेते कंटेस्टेंट्स के लिए खुले तौर पर बायस्ड दिखाई दिए हैं। उन्होंने विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को सपोर्ट किया है, जबकि करणवीर मेहरा, रजत दलाल, दिग्विजय राठी और चाहत पांडे को कई बार निशाने पर ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines