Bigg Boss 18 Top 5 Ranking And Fees: बिग बॉस 18 को टीवी पर दस्तक देते हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। कुछ कंटेस्टेंट हैं, जो अपनी गेम से लगातार दर्शकों का अटेंशन खींच रहे हैं, जबकि कुछ अभी भी सुस्त बने बैठे हैं। बात जब फेवरेट कंटेस्टेंट्स की आती है, तो सबसे पहले लोगों की जुबां पर कलर्स का लाडला विवियन डीसेना का नाम आता है लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल यह लाडला बिग बॉस के दूसरे हफ्ते की टॉप 5 रैंकिंग में नीचे खिसक गया है। चलिए जानते हैं कि टॉप 5 रैंकिंग में कौन कहां है और किसकी फीस सबसे ज्यादा है?
बिग बॉस की टॉप 5 रैंकिंग
फैन पेज बिग बॉस तक की तरफ से ट्वीट किया गया है जिसमें उन कंटेस्टेंट के नाम शामिल हैं, जिन्होंने टॉप 5 की रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है। अगर आप सोच रहे हैं कि पहले नंबर पर कलर्स का लाडला विवियन डीसेना हैं, तो आप गलत हैं क्योंकि उन्हें उनके ही दोस्त करणवीर मेहरा ने पछाड़ दिया है। रैंकिंग में पहले नंबर पर खतरों के खिलाड़ी करणवीर ने कब्जा जमाया है।
विवियन का नाम रैंकिंग में नीचे
जाहिर है कि अविनाश मिश्रा के साथ करणवीर मेहरा की लड़ाई दर्शकों का काफी ध्यान खींच रही है। दूसरे नंबर पर रजत दलाल हैं, जो खुलकर गेम खेल रहे हैं। यही वजह है कि दर्शकों ने उन्हें रैंकिंग में दूसरे नंबर पर चुना है। वहीं कलर्स का लाडला विवियन डीसेना तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। रैंकिंग में चौथे नंबर पर चाहत पांडे और पांचवे नंबर पर अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में मिड वीक इविक्शन की नौबत क्यों? ये कंटेस्टेंट होगी Evict
यहां देखें फुल लिस्ट
किस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा फीस
टॉप 5 रैंकिंग में जगह बनाने वाले इन कंटेस्टेंट्स की फीस के बारे में बात करें तो सबसे ज्यादा फीस विवियन डीसेना इस शो से वसूल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर एक्टर 5 लाख रुपये प्रति सप्ताह वसूल रहे हैं। उनके अलावा करणवीर मेहरा 2 लाख, रजत दलाल 1.5 लाख, चाहत पांडे 2 लाख रुपये और अविनाश मिश्रा भी इसी के आसपास फीस चार्ज कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
26 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
53 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines