Bigg Boss 18 Top 5 Contestants: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो का फिनाले अब बेहद नजदीक है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास भी शुरू हो चुके हैं कि आखिर कौन बनेगा इस सीजन का विनर। शो का लाडला विवियन डीसेना या फिर खिलाड़ी करणवीर मेहरा। बाजी रजत दलाल अपनी ऑडियंस के दम पर जीत जाएंगे या फिर दिग्गज एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर सभी को पीछे करते हुए विजयी बन जाएंगी।
इन सभी अटकलों के बीच शो के टॉप 5 को लेकर भी अब काफी गेस किए जा रहे हैं। आपको इस रिपोर्ट में उन तीन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो शो की शुरुआत में तो काफी मजबूत दावेदार लग रही थीं लेकिन जैसे-जैसे शो के टॉप 5 डिक्लेयर होने का वक्त पास आ रहा है, इनका गेम भी फीका पड़ता जा रहा है।
ईशा सिंह
सबसे पहले नाम आता है कलर्स की बहूरानी ईशा सिंह का। शो की शुरुआत में ईशा को काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट आंका जा रहा था। ईशा का गेम भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा था लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया वैसे-वैसे ईशा का गेम भी फीका पड़ता गया। ईशा सिंह को पहले टॉप 5 में पक्के तौर पर कहा जा रहा था लेकिन अब उनके टॉप 5 में होने पर संकट के बादल मंंडराने लगे हैं, जिसकी वजह है गेम पर उनकी कमजोर पड़ती पकड़। ईशा अविनाश और विवियन की छत्रछाया में पूरी तरह से साइन लाइन हो गई हैं, जो उनके लिए काफी नुकसान दायक है।
श्रुतिका अर्जुन
श्रुतिका अर्जुन को शो की शुरुआत में ही काफी एंटरटेनिंग कहा जा रहा था। वो ऑडियंस को अपने सिंपल और हंसमुख अंदाज से काफी एंटरटेन कर रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि श्रुतिका शो के टॉप 5 में तो जगह बना ही लेंगी। वो अपने मुद्दे भी खुलकर रखती थीं लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे ही श्रुतिका भी गेम में एकदम फीकी लगने लगीं।
चाहत पांडे
चाहत पांडे का गेम भी शुरुआत में तो काफी मजबूत देखा जा रहा था लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे चाहत का गेम भी फीका लगने लगा। चाहत के दोस्त एक-एक करके शो के एविक्ट होने लगे। ऐसा लगने लगा जैसे चाहत पांडे अपनी ही शेल में जाती गईं। अब अगर चाहत के गेम का भी मूल्यांकन करें तो वो भी अब टॉप 5 में दूर-दूर तक नजर नहीं आती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड्स में तगड़ा उलटफेर, बॉटम 2 में पहुंचा विनर का दावेदार
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines