Bigg Boss 18 Top 5 Contestant: टेलीविजन का टॉप कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। शो में शुरू होते ही महाभारत हो गई है। घरवालों ने अपने-अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं और इसी के साथ शो के पांच कंटेस्टेंट भी हाईलाइट हुए हैं। कोई अपनी लड़ाई तो कोई अपने बयान, तो कोई अपने एटीट्यूड से सुर्खियों में आ गया है। आखिर कौन हैं वो 5 कंटेस्टेंट जो पहले ही दिन चर्चा में आ गए? आइए जानते हैं…
बिग बॉस 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट
रजत दलाल
बिग बॉस 18 में 10वें नंबर पर एंट्री करने वाले शो के टॉप हाईलाइट कंटेस्टेंट बन गए हैं। शो में पहले दिन ही रजत ने लड़ाई शुरू कर दी, तो जाहिर है कि उनका नाम सबसे ऊपर रहेगा। पहले रजत ने तजिंदर बग्गा को नेशनल टीवी पर धमकी दी और फिर वो अविनाश मिश्रा से भिड़ गए। हालांकि दोनों से लड़ाई की वजह भी कुछ खास नहीं थी, लेकिन रजत फिर भी बहस करते नजर आए।
चाहत पांडे
बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे भी पहले ही दिन से चर्चा में रही है। शो में पहले दिन चाहत को जेल जाना था, लेकिन इसके लिए उन्हें ऑप्शन दिया गया कि अगर वो ऐसा नहीं करना चाहती, तो किन्हीं दो घरवालों को जेल में रहने के लिए राजी कर लें और ऐसा ही हुआ भी। जी हां, चाहत ने तजिंदर बग्गा और वायरल भाभी (हेमा शर्मा) को जेल में रहने के लिए मना लिया। इसके साथ ही वो रजत और बग्गा की बहस में बग्गा को सपोर्ट करती भी दिखीं।
शहजादा धामी
इस वक्त बिग बॉस के घर में जितने भी कंटेस्टेंट हैं, उनमें से शहजादा धामी भी चर्चा में आए हैं। दरअसल, पहले दिन ही शहजादा, चुम दरांग से भिड़ गए। दोनों की जमकर बहस हुई जबिक सलमान खान ने शहजादा को प्रीमियर में उनके इस एटीट्यूड को ना रखने की सलाह दी थी और कहा था कि नाम से कोई शहजादा नहीं होता अपने बिहेवियर से होता है।
तजिंदार सिंह बग्गा
जबसे तजिंदार सिंह बग्गा ने बिग बॉस 18 में एंट्री की है वो तबसे ही चर्चा में बना हुए हैं। पहले दिन तजिंदार सिंह बग्गा, चाहत पांडे की जगह जेल में रहने के लिए तैयार हो गए और इसके लिए चाहत को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। इसके साथ ही तजिंदार सिंह बग्गा अपनी लव स्टोरी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।
श्रुतिका अर्जुन
बिग बॉस 18 की श्रुतिका अर्जुन भी हाईलाइट कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। उनका जौली नेचर दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। हालांकि कई बार वो बेहद अजीब-सी बात भी करती नजर आई, जिसको लेकर लोगों ने मजाक भी बनाया, लेकिन इस वक्त शो में ये पांच कंटेस्टेंट चमक रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इनकी ये चमक कब तक बरकरार रहती है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में ‘महाभारत’, Tajinder Bagga के बाद Avinash Mishra से Rajat Dalal की तू-तू-मैं-मैं
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines