Top 3 Game Changer In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 19 जनवरी को होने वाले फिनाले में बस एक हफ्ता बाकी है। श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे के एविक्शन के बाद घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ये 7 कंटेस्टेंट्स में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग और ईशा सिंह हैं। वैसे तो फैंस अपने-अपने पसंदीदा घरवालों को बिग बॉस 18 का विनर बनते हुए देखना चाहते हैं लेकिन हम आपको उन तीन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे जो वाकई इस सीजन के गेम चेंजर साबित हुए हैं और अब ट्रॉफी ‘फतेह’ करने के हकदार हैं।
करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 का गेम चेंजर कहना बिल्कुल गलत नहीं है। शुरुआत से करण अपनी बातों से घरवालों को आसानी से मेनूपुलेट करते आए हैं। घरवालों को अपने इशारों पर कब, कहां और कैसे नचाना है, यह उन्हें बखूबी आता है। यही नहीं करण को घर के अंदर ‘मिट्टी का तेल’ टैग दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि करण हमेशा घरवालों को बत्ती लगाते हैं और उन्हें आपस में भिड़ाकर गेम को चेंज करते दिखे हैं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के Eviction के 5 कारण क्या? इन खामियों ने तोड़ा विनर बनने का सपना
रजत दलाल
रजत दलाल को बिग बॉस 18 का समीकरण किंग कहा जाता है। उनके समीकरण साधने के तरीके के सिर्फ घरवाले नहीं बल्कि फैंस भी कायल हैं। वैसे तो रजत पलटू हैं लेकिन गेम चेंजर भी रजत को कहा जा सकता है। जिन-जिन टास्क में रजत दलाल को संचालक बनाया गया है, उस टास्क का गेम चेंज रजत ने ही किया है। टिकट टू फिनाले टास्क इसका ताजा उदाहरण है।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना की बिग बॉस 18 जर्नी पर नजर डालें तो वह दिमाग से ज्यादा दिल से खेलते नजर आए हैं। एक टाइम पर विवियन लो प्वाइंट पर चले गए लेकिन उनका कमबैक किसी गेम चेंजर से कम नहीं रहा। वाइफ नौरान अली के समझाने के बाद विवियन ही थे जिन्होंने सबसे पहले शिल्पा शिरोडकर के दोगलेपन को एक्सपोज किया और गेम चेंज कर दिया। सबसे बड़ा गेम चेंज तो टिकट टू फिनाले टास्क में दिखा है, जब विवियन ने चुम के लिए फिनाले टिकट को लेने से मना कर दिया और शो खत्म होने से पहले ही फैंस की नजरों में विनर बन गए।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines