Bigg Boss 18 के 3 असली गेम चेंजर कौन? जो ट्रॉफी 'फतेह' करने के हकदार

Top 3 Game Changer In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले एक हफ्ते दूर है। इससे पहले आइए जानते हैं उन 3 कंटेस्टेंट्स के बारे में जो असली गेम चेंजर हैं।

bigg boss 18 top 3 game changer karanveer mehra vivian dsena rajat dalal

Game Changer In Bigg Boss 18. File Photo

विज्ञापन

करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 का गेम चेंजर कहना बिल्कुल गलत नहीं है। शुरुआत से करण अपनी बातों से घरवालों को आसानी से मेनूपुलेट करते आए हैं। घरवालों को अपने इशारों पर कब, कहां और कैसे नचाना है, यह उन्हें बखूबी आता है। यही नहीं करण को घर के अंदर ‘मिट्टी का तेल’ टैग दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि करण हमेशा घरवालों को बत्ती लगाते हैं और उन्हें आपस में भिड़ाकर गेम को चेंज करते दिखे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रजत दलाल

रजत दलाल को बिग बॉस 18 का समीकरण किंग कहा जाता है। उनके समीकरण साधने के तरीके के सिर्फ घरवाले नहीं बल्कि फैंस भी कायल हैं। वैसे तो रजत पलटू हैं लेकिन गेम चेंजर भी रजत को कहा जा सकता है। जिन-जिन टास्क में रजत दलाल को संचालक बनाया गया है, उस टास्क का गेम चेंज रजत ने ही किया है। टिकट टू फिनाले टास्क इसका ताजा उदाहरण है।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना की बिग बॉस 18 जर्नी पर नजर डालें तो वह दिमाग से ज्यादा दिल से खेलते नजर आए हैं। एक टाइम पर विवियन लो प्वाइंट पर चले गए लेकिन उनका कमबैक किसी गेम चेंजर से कम नहीं रहा। वाइफ नौरान अली के समझाने के बाद विवियन ही थे जिन्होंने सबसे पहले शिल्पा शिरोडकर के दोगलेपन को एक्सपोज किया और गेम चेंज कर दिया। सबसे बड़ा गेम चेंज तो टिकट टू फिनाले टास्क में दिखा है, जब विवियन ने चुम के लिए फिनाले टिकट को लेने से मना कर दिया और शो खत्म होने से पहले ही फैंस की नजरों में विनर बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ