Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर कोई बेचैन है कि शो की ट्रॉफी किसे मिलने वाली है? ये बिग बॉस का अब तक का पहला सीजन है जिसमें विनर कौन बनेगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल लग रहा है। हर बार आखिरी महीने में ही समझ आ जाता है कि जनता किसे सबसे ज्यादा पसंद कर रही है, लेकिन इस बार 3 कंटेस्टेंट्स को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। ये तीनों ही विनर बनने की काबिलियत रखते हैं। इनमें से एक नाम रजत दलाल (Rajat Dalal) का है।
रजत दलाल होंगे टॉप 3 से बाहर?
हालांकि, अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके बाद रजत दलाल और उनके फैंस को जोरदार झटका लग सकता है। वैसे तो रजत वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे रहते हैं। उन्हें जनता बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा वोट्स दे रही है। ऐसे में रजत टॉप 2 में तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अब टॉप 3 में कौन-कौन हो सकता है, वो सामने आया है। हैरानी इस बात की है इस लिस्ट में रजत दलाल का नाम गायब है, यानी वो टॉप 3 में शायद अब अपनी जगह नहीं बना पाएंगे।
टॉप 3 में आया किन कंटेस्टेंट्स का नाम?
दरअसल, अब रीच के आधार पर टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। जिन 3 कंटेस्टेंट्स को सबसे ज्यादा रीच मिल रही है उनमें रजत दलाल शामिल नहीं हैं। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले एक पेज के मुताबिक, जिन 3 सदस्यों को हाईएस्ट रीच मिली है वो हैं करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)। विवियन इस मामले में सबसे आगे हैं और फिर उसके बाद दूसरे नंबर पर करण हैं और आखिर में टॉप 3 में अविनाश अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की 3 हसीनाओं पर लगा एक ही इल्जाम, दूसरों के कंधों पर चढ़कर पहुंचीं फिनाले वीक?
किसे मिली हाईएस्ट रीच?
विवियन को 461 मिलियन की रीच मिली है, करण को 427.5 मिलियन और अविनाश को 150.4 मिलियन। यानी विवियन इस रेस में सबसे आगे हैं और उनके ट्रॉफी जीतने के चांस सबसे ज्यादा है। उन्हें अगर खतरा है तो वो है करण से। अविनाश भी जैसे-तैसे बाकी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर आगे आ गए हैं। वहीं, रजत इस टॉप 3 की लिस्ट से बाहर हैं, ये वाकई शॉकिंग है।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
4 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines