Bigg Boss 18 Top 3 Contestant List: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का हाइप बना हुआ है, जिसे इन दिनों सबसे ज्यादा लोग देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। इस शो को शुरू हुए 1 महीना होने वाला है, और बीते दिन वीकेंड का वार हुआ जिसमें सलमान खान ने कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। भाईजान ने रजत दलाल की तो ऐसी वाट लगाई की उनकी बोलती ही बंद कर दी। हालांकि अभी शो के फिनाले को समय है लेकिन इससे पहले ही टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम रिवील हो गए हैं। वहीं टॉप 5 की लिस्ट में जो नाम शामिल हुआ है वो भी सामने आ गया है। ये सब किसी और ने या मेकर्स ने नहीं बल्कि एस्ट्रोलॉजर ने प्रीडिक्शन किया है। आइए आपको भी बता देते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं और किसे सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया है।
कौन हैं टॉप 3 की लिस्ट में शामिल
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में एस्ट्रोलॉजर अलिफिया सैयद आईं। उन्होंने बिग से जुड़े कंटेस्टेंट के बारे में बात की और बताया कि कौन टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हैं। सिद्धार्थ ने एक एक करके सभी कंटेस्टेंट के बारे में पूछा तो अलिफिया ने उनका जवाब दिया। सबसे पहले तो उन्होंने बिग बॉस की तारीफ करते हुए कहा कि ये सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसके बाद उन्होंने टॉप 3 के बारे में बात की और बताया कि विवियन डीसेना, शहजादा धामी और करणवीर मेहरा के बारे में बात की और कहा कि वो टॉप 3 की लिस्ट में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट हैं।
यह भी पढ़ें: Singham Again को लेकर Google पर सर्च हो रहे 5 सवाल, उनके जवाब भी जान लें
टॉप 5 में कौन शामिल
वहीं उन्होंने शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने ईशा सिंह के बारे में बात की और कहा कि वो टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने शिल्पा शिरोडकर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सलमान खान का सपोर्ट मिलता रहा तो वो टॉप 5 की लिस्ट में पहुंच सकती हैं।
इन कंटेस्टेंट को बताया कमजोर
एस्ट्रोलॉजर ने उन लोगों के बारे में भी बात की और गुणरत्न को कमजोर कंटेस्टेंट बताया। वहीं उन्होंने रजत दलाल से लेकर चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, तेजिंदर पाल बग्गा से लेकर चुम दरांग के बारे में कहा कि ये लंबी रेस का घोड़ा तो बिल्कुल नहीं हैं। अब ये तो एस्ट्रोलॉजर का प्रीडिक्शन है, लेकिन हकीकत में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।
वाइल्ड कार्ड एंट्री के बारे में किया शॉकिंग खुलासा
एस्ट्रोलॉजर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के बारे में भी बात की और कहा कि वो जो भी वाइल्ड कार्ड इस घर में एंट्री करने वाला है या वाली है वो दिसंबर 6 या 9 से पहले घर से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में कहीं न कहीं ये बात शॉकिंग है।
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu को फिर मिलेगा सच्चा प्यार! ये भी जान लें कब होगी शादी?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines