Bigg Boss 18 New Timing: बिग बॉस 18 इस वक्त हर किसी का ध्यान खींच रहा है। वैसे भी शो में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है। 19 जनवरी, 2025 को पता चल जाएगा कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। कशिश कपूर के एविक्ट होने के बाद बिग बॉस 18 में सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इससे पहले मेकर्स ने शो में बड़ा ‘खेला’ कर दिया है। यह ‘खेला’ मेकर्स ने शो की टाइमिंग के साथ किया है। इस बात की जानकारी खुद होस्ट सलमान खान ने बीती रात वीकेंड का वार में दी। दरअसल, बिग बॉस 18 के फैंस को अब अपना फेवरेट शो देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि शो की टाइमिंग बदल दी गई है।
मेकर्स ने बदला शो का समय
बिग बॉस 18 जब से शुरू हुआ है उसके बाद से इसमें काफी सारे बदलाव देखे जा चुके हैं। पहले वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाता था। बीच में इसे शुक्रवार और शनिवार कर दिया गया। बाद में फिर वीकेंड का वार अपने पुराने समय पर लौट आया। अब मेकर्स ने बिग बॉस 18 की टाइमिंग को बदल दिया है।
दरअसल, अभी तक बिग बॉस 18 रोजाना रात 10 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता था लेकिन अब से इसके समय में बदलाव कर दिया गया है। 6 जनवरी, 2025 से बिग बॉस 18 को रोजाना रात 10.30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं 10 बजे कलर्स के नए टीवी शो ‘मन्नत’ को टेलीकास्ट किया जाएगा। यानी कि अब से फैंस को अपना फेवरेट शो देखने के लिए आधे घंटे का इंतजार और करना होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Vivian Dsena की गेम में आएंगे 5 बदलाव, क्या कामयाब होगी मेकर्स की चाल?
सलमान खान ने दिया अपडेट
बीती रात बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में सलमान खान ने खुद शो की टाइमिंग पर अपडेट दिया है। इसके बाद से फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि सर्दियों में इतनी रात तक जागना पहले ही फैंस के लिए मुश्किल था। अब आधा घंटे और देरी से शो को टेलीकास्ट किया जाएगा जिसके बाद से फैंस निराश हैं।
इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। बीती रात कशिश कपूर का सफर शो से खत्म हो गया है। वहीं लेटेस्ट नॉमिनेशन में रजत दलाल, श्रुतिका और चाहत पांडे घर से एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
20 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
16 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
23 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines