Time God In Bigg Boss 18: बिग बॉस पिछले कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। हर बार शो के नए सीजन के साथ थीम भी अलग होती है। इस सीजन की थीम ‘टाइम का तांडव’ रखी गई है, जिसका असर घरवालों पर साफ देखने को मिल रहा है। इस बार घर में कैप्टन नहीं बल्कि ‘टाइम गॉड’ देखने को मिल रहे हैं। माइंड कोच अरफीन खान को ‘टाइम गॉड’ की पावर मिली है, जिसकी घोषणा करते हुए बिग बॉस ने दावा किया था कि उनके पास न सिर्फ पास्ट बल्कि प्रेजेंट और फ्यूचर को बदलने की पावर भी होगी। वो पास्ट में जाकर कोई भी फैसला बदल सकते हैं, जो घरवालों की तरफ से लिया गया होगा।
ये कैप्टेंसी से भी बड़ी पावर होगी। अब अरफीन खान को ‘टाइम गॉड’ बने हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है लेकिन उनसे ज्यादा पावर घर के अन्य सदस्यों के पास देखने को मिल रही है।
टाइम गॉड के नाम पर मजाक
जाहिर है कि बिग बॉस के अब तक के सीजन में घरवालों के बीच एक टास्क होता था, जिसके जरिए एक कैप्टन चुना जाता था, जिसके पास पूरे घर को कंट्रोल करने की पावर होती थी। इस बार बिग बॉस के घर में ‘टाइम गॉड’ की पेशकश की गई। हालांकि ये ‘टाइम गॉड’ उतना ही फिसड्डी निकला है, जितना सिर्फ नाम का राजा होता है लेकिन राज्य तो बजीर के हाथों ही चलता है।
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, अब ऐसा ही हाल कुछ अरफीन खान का देखने को मिल रहा है। उनकी पावर ने दर्शकों का दिमाग भी हिलाकर रख दिया है क्योंकि इससे ज्यादा पावर तो जेल में बैठे एक कैदी के पास है, जो अविनाश मिश्रा हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टीवी की बहू ने दिखाए बिग बॉस को तेवर, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल
अविनाश के पास सारी पावर
दरअसल, इस वक्त अविनाश मिश्रा बिग बॉस की जेल में बंद हैं लेकिन यह मायावी जेल है। यहां रहने वाले कंटेस्टेंट को वक्त-वक्त पर खास पावर मिलती है। यही वजह है कि जेल में रहते हुए भी घर को कंट्रोल करने और राशन बांटने की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ अविनाश के पास है।
खुद ‘टाइम गॉड’ भी उनके पास जाकर राशन की डिमांड कर रहे हैं। वहीं अविनाश मिश्रा अपनी पावर दिखाते हुए घरवालों को अपनी मर्जी से राशन दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिग बॉस ‘टाइम गॉड’ को पेश करने का अपना उद्देश्य भूल चुके हैं?
यूजर्स भी कर रहे हैं ट्रोल
उधर, सिर्फ नाम के ‘टाइम गॉड’ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी बिग बॉस पर कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही टाइम गॉड के नाम पर पोपट बनाने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वैसे यह बेवकूफी वाला विचार है। टाइम का तांडव बकवास है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस भी रजत दलाल की तरह कन्फ्यूज हैं।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सब मूर्ख हैं। नियम सही से सुनते नहीं हैं, न फॉलो करते हैं और न बिग बॉस बोलते हैं कि वे गलत कर रहे, न ही जनता कुछ बोलती है।’ एक अन्य यूजर ने बायस्ड होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘टाइम गॉड एक मजाक है। बिग बॉस उसे तब शक्तिशाली पावर देगा जब पसंदीदा अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना या रजत दलाल टाइम गॉड होंगे।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines