Bigg Boss 18 Ticket To Finale: बिग बॉस 18 अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स पूरी मेहनत कर रहे हैं लेकिन टिकट टू फिनाले टास्क में सिर्फ विवियन डीसेना और चुम दरांग को दावेदार बनने का माैका मिला। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को ‘घायल परिंदा’ टास्क दिया था, जिसमें विवियन जीते जबकि करणवीर मेहरा ने चुम दरांग को जिताया।
हालांकि टिकट टू फिनाले के लिए बिग बॉस ने टास्क में खेला कर दिया। उन्होंने विवियन और चुम को जो टास्क दिया है, उससे साफ है कि विनर पहले से तय था लेकिन इसका खामियाजा चुम दरांग को भुगतना पड़ा। टास्क के दौरान विवियन की एक गलती से चुम बुरी तरह से चोटिल हो गई जिसकी एक झलक अपकमिंग प्रोमो में देखने को मिली।
विवियन और चुम के बीच हुआ टास्क
बिग बॉस 18 फैन पेज ‘BiggBoss24x7’ ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में विवियन डीसेना और चुम दरांग टिकट टू फिनाले जीतने के लिए पूरी मेहनत करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस ने दोनों को टास्क दिया था जिसमें उन्हें दोनों हाथों से स्ट्रेचर पकड़कर चलते रहना था। वहीं अन्य घरवालों को अपने पसंदीदा कंटेडर को जिताने के लिए स्ट्रेचर में ईंट डालनी थी।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena ने बिग बॉस की GAME पर फेरा पानी, इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ
टास्क में चुम दरांग को लगी चोट
बता दें कि विवियन के फेवर में घरवालों को गोल्डन ईंटे डालनी थीं जबकि चुम के फेवर में सिल्वर ईंटे थीं। इन ईंटों को गिराने का हक सिर्फ विवियन और चुम को था। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि जब घरवाले स्ट्रेचर में ईंट डालते हैं, जब चुम अपने साइड के स्ट्रेचर को पैरों से दबा लेती हैं, जिससे उनकी ईंटें नहीं गिरें।
वहीं विवियन पूरी कोशिश करते हैं कि चुम की ईंट गिर जाएं और वह टिकट टू फिनाले टास्क जीत जाएं। इसी हाेड़ में विवियन स्ट्रेचर को जोर से खींचते हैं, जिससे चुम गिर जाती हैं और उन्हें चोट लग जाती है।
बिग बॉस ने फिर दिखाई बायसनेस
बता दें कि इस पूरे टास्क के दौरान चुम दरांग दो बार गिरती हैं और उनके सिर में चोट लग जाती है। इससे करणवीर बौखला जाते हैं और विवियन और अविनाश से झगड़ने लगते हैं। इस टास्क को देखने के बाद फैंस ने बिग बॉस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बिग बॉस ने जानबूझकर ऐसा टास्क रखा। उन्हें पता था कि विवियन के सामने एक लड़की है। फैंस का कहना है कि बिग बॉस पहले से विवियन डीसेना को जिताना चाहते थे।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
4 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
5 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
6 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
7 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
8 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines