Tajinder Bagga: ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) में अब सभी कंटेस्टेंट्स समझ चुके हैं कि कब उन्हें रिश्ते बनाने हैं और कब उन्हें गेम खेलना है। हर कोई चतुराई से आगे बढ़ रहा है। सबका गेम प्लान हर दिन बदल रहा है। कभी कोई षड्यंत्र रच रहा, तो कभी कोई अपने ही लोगों पर वार कर रहा है। अब शो में कुछ न करने वाले तेजिंदर बग्गा भी एक्टिव हो गए हैं। बग्गा जी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में अब वो भी साजिशें रचते हुए नजर आ रहे हैं।
बग्गा जी ने चली कौन-सी चाल?
हाल ही में बग्गा जी ने शो में एक पैंतरा खेला है। वो चुम दरांग के साथ वापस पैचअप करने के लिए उन्हें मैनिपुलेट करते हुए नजर आए हैं। वो श्रुतिका की मदद से पहले चुम को बुलाते हैं और फिर अपनी सफाई पेश करते हैं कि उन्होंने एविक्शन के लिए चुम का नाम क्यों लिया था जबकि उन दोनों के बीच सब ठीक था। आपको बता दें, जब बग्गा जी ने चुम का नाम बेघर किए जाने के लिए लिया तो फैंस और चुम सभी हैरान थे। अब बग्गा ने अपनी इस हरकत के लिए उनसे माफी मांगी है और इस दौरान वो अपनी आंखों में आंसू भी ले आए, जिन्हें देखकर एक बार फिर चुम का दिल पिघल गया।
क्या इस हफ्ते बग्गा जी नहीं होंगे बेघर?
दूसरी तरफ अब बग्गा जी के लिए एक अच्छी खबर है। वैसे तो वो इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं और उनके शो से आउट होने के चांस काफी ज्यादा थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते तेजिंदर बग्गा बिग बॉस के घर से बाहर नहीं होंगे। वो शो में एक हफ्ता और निकालने में कामयाब हो ही जाएंगे। दरअसल, अब जो वोटिंग ट्रेंड सामने आए हैं उसके मुताबकि बग्गा जी सेफ हैं और वो कोई और कंटेस्टेंट है जो बिग बॉस से बाहर होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan को कैंसर के दर्द के बीच Google से मिली खबर, सर्च में टॉप 5 में रही एक्ट्रेस
कौन होगा इस हफ्ते एलिमिनेट?
वोटिंग ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब इस लिस्ट में टॉप पर दिग्विजय राठी आ गए हैं और दूसरे नंबर पर करण वीर मेहरा हैं। इसके बाद विवियन डिसेना हैं और फिर चाहत पांडे और तेजिंदर बग्गा को वोट्स आ रहे हैं। लेकिन सबसे कम वोट एडिन रोज को मिल रहे हैं। ऐसे में उनका इस शो से इसी हफ्ते पत्ता कट सकता है। एडिन रोज सबसे ज्यादा खतरे में हैं और उनका गेम भी काफी कमजोर है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines