Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में ट्विस्ट के साथ खुलासे भी होने शुरू हो गए हैं। शो के पहले एपिसोड में ही तजिंदर सिंह बग्गा ने बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है। ये तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस 18 शुरू हो गया है और शो में इस वक्त बग्गा, चाहत पांडे की जगह जेल में हैं। शो के घर की जेल में तजिंदर के साथ हेमा शर्मा हैं। इस बीच बग्गा ने कुछ ऐसा कहा, जो चर्चा में आ गया है।
तजिंदर बग्गा का खुलासा
दरअसल, शो के पहले एपिसोड में तजिंदर बग्गा को एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते संग बात करते देखा गया। इस दौरान बग्गा ने गुणरत्न सदावर्ते को बताया कि एक टाइम ऐसा भी था कि मेरे घर पर रेंट देने के भी पैसे नहीं थे, मेरी सारी सेविंग और इनवेस्टमेंट डूब गई। उस टाइम मेरे जो एस्ट्रोलोजर थे, वो मेरे दोस्त हैं। मैं पहले एस्ट्रोलोजी पर भरोसा नहीं करता था।
सिद्धू मूसेवाला को लेकर हैरान करने वाला दावा
मेरे जो दोस्त हैं और मेरा पंजाब वाला कांड भी आपको पता है। 6 मई 2022 को कांड हुआ था और 19 मई 2022 को हम दिल्ली बीजेपी ऑफिस में बैठे थे, मैं और मेरा दोस्त। तो मैंने उसकी फोटो देखी सिद्धू मूसेवाला के साथ और पूछा कि मूसेवाला के साथ क्यों बैठा था। मेरे दोस्त ने जवाब दिया कि उसने मुझे अपनी कुंडली दिखा दी थी, तो मैं बड़ा हैरान हुआ और मैंने सोचा कि वो इन चीजों को मानता है।
मूसेवाला को दी थी देश छोड़ने की सलाह
बग्गा ने आगे कहा कि मैं उसके संग चार बैठा रहा और पूछा कि क्या बताया तुमने उसको। मेरे दोस्त ने जवाब दिया कि मैंने उसको कहा कि देश छोड़कर चला जा, नहीं तो तेरे पर खतरा है। मतलब ये कि तेरे पर अटैक हो सकता है। उसने मुझे बताया कि उसकी जान भी जा सकती है। मैंने उससे पूछा कि ये बात तुमने सिद्धू को बताई, तो वो बोला कि नहीं एस्ट्रोलोजी में हम किसी को ऐसे नहीं कह सकते, लेकिन मैंने उसको अलर्ट कर दिया कि देश छोड़ कर चला जा और 8-9 तारीख को वो जा रहे थे।
एस्ट्रोलोजी पर अंधा विश्वास
बग्गा ने कहा कि उस वक्त मैंने सोचा कि एक आदमी जो 50 लाख रुपये शो का लेता था। महीने में 10-15 शो के 7-8 करोड़ रुपये कमाता था और यूट्यूब से अलग कमाई और महीने के 15-20 करोड़ रुपये कमा रहा है, वो किसी एस्ट्रोलोजर के कहने पर देश छोड़ जाएगा या नहीं? और 8वें दिन सिद्धू की हत्या हो गई। तब मैंने उसको फोन किया और कहा कि भाई जो सलाह है वो दे दे और उस टाइम मेरा एस्ट्रोलोजी पर अंधा विश्वास हो गया था।
यह भी पढ़ें- आंसू, धमकी और मास्टरस्ट्रोक: Bigg Boss 18 के वो 5 कंटेस्टेंट, जो पहले दिन ही चमके
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines