Shrutika Arjun Game Changer of Bigg Boss 18: फिनाले के नजदीक जा रहे बिग बॉस 18 का गेम अब पूरी तरह से पलट चुका है। शुरुआत से स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर दर्शकों की नजरें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा टिकी रहीं लेकिन घर का असली गेम चेंजर वो निकली जिसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट तो क्या टॉप 5 का हकदार भी नहीं समझा गया। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 18 में बतौर एंटरटेनर एंट्री लेने वाली श्रुतिका अर्जुन की जिन्हें एक वक्त पर घरवाले क्या दर्शक भी सीरियसली नहीं लेते थे। खुद बिग बॉस को भी श्रुतिका पर विश्वास नहीं था कि वही घर की असली गेम चेंजर निकलेंगी। फिनाले के करीब आते-आते श्रुतिका अर्जुन की गेम में कौन से 5 बदलाव देखने को मिले हैं, जो उन्हें सीधे टाइम गॉड की कुर्सी तक ले गए आज हम आपको बताएंगे।
एंटरटेनर से बनीं शातिर कंटेस्टेंट
श्रुतिका अर्जुन ने जब बिग बॉस 18 में एंट्री ली थी, उस वक्त वह दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। घर के अंदर उनकी छवि बतौर एंटरटेनर थी जो घरवालों को फुल एंटरटेनमेंट की डोज देती थी। यही वजह है कि गेम में श्रुतिका को कोई भी सीरियसली नहीं लेता था। वक्त के साथ-साथ श्रुतिका ने अपनी गेम में बदलाव किया और इसकी शुरुआत उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट करते हुए की। नॉमिनेशन के साथ ही श्रुतिका की गेम में बदलाव दिखने शुरू हो गए।
विवियन ने उठाया था सवाल
बता दें कि बिग बॉस 18 में सबसे पहले विवियन डीसेना ने सवाल उठाया था कि श्रुतिका अर्जुन जब एंटरटेन करती हैं, तब वह कहलाती हैं लेकिन किसी पर सवाल उठाते वक्त वह स्पष्ट बोलती हैं। इससे साफ है कि श्रुतिका जो दिखा रही हैं, वह उससे उलट रही हैं। असल में उनका गेम अब सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Chum Darang ने Vivian को किया एक्सपोज, Eisha के नाम पर बंद की बोलती
पॉलिटिक्स दिमाग का इस्तेमाल
हालिया एपिसोड में अविनाश मिश्रा ने कहा था कि श्रुतिका पॉलिटिशयन रह चुकी हैं इसलिए घर में दिमाग लगा रही हैं। असल में देखा जाए तो ऐसा दिख भी रहा है। श्रुतिका करणवीर के ग्रुप का हिस्सा तो रही हैं लेकिन उन्होंने अपने गेम को शातिर तरीके से इंडीविजुअल ही रखा। ग्रुप में रहते हुए भी श्रुतिका ने सोलो प्ले किया जो उनके लिए स्ट्रांग प्वाइंट रहा।
सभी घरवालों से बनाया कनेक्शन
बिग बॉस 18 में दो ग्रुप साफतौर पर देखने को मिल रहे हैं। विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का ग्रुप लेकिन श्रुतिका अर्जुन अपने कनवीनियन के हिसाब से घरवालों से कनेक्शन बनाती रही हैं। उनकी दुश्मनी स्पष्ट तौर पर किसी से नहीं दिखती है। इससे साफ है कि श्रुतिका ने खुद को शातिर तरीके से सभी का खास बनाए रखा है।
टाइम गॉड बनते ही पलट दी बाजी
श्रुतिका अर्जुन की कनेक्शन ही उन्हें टाइम गॉड की कुर्सी तक ले गया। एडिन रोज जो खुद करणवीर के ग्रुप के खिलाफ हैं लेकिन उन्होंने श्रुतिका को सपोर्ट किया और बाकी घरवालों को मिलाकर उन्हें टाइम गॉड का बनाया। उधर, श्रुतिका पावर आते ही गेम चेंजर बन गईं और उन्होंने राशन के लिए सारे घरवालों यहां तक कि चुम दरांग को भी नॉमिनेट कर दिया।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines